UP Samiksha Adhikari Solved Paper 2015 in Hindi

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (Review Officer (RO) and Assistant Review Officer) की मुख्य परीक्षा का हल प्रश्न-पत्र हम आपको दे रहे है। जो 29 अगस्त, 2015 को आयोजित हुई थी। आपकी सुविधा के लिए सभी सामान्य अध्ययन के सवालों को उनके उत्तर के साथ एक लाइन में दिया जा रहा है। जिससे आपको पढ़ने व याद करने में आसानी हो।

1. उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र में सोयाबीन की फसल मुख्यत: उगायी जाती है? – बुन्देलखण्ड क्षेत्र
2. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है–  झाँसी में
3. उत्तर प्रदेश में सबसे पुराना (Oldest) विश्वविद्यालय है– इलाहाबाद विश्वविद्यालय
4. डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैण्डीकैप्ड अवस्थित है– कानपुर में
5. किस खिलाड़ी ने इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के बीच, जुलाई 2015 की ऐशेज सीरीज (Ashes series) में दोहरा शतक जड़ा? – स्मिथ
6. ​'ट्रिप एडवाइजर' द्वारा जून 2015 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कौनसा विश्व का सबसे सस्ता पर्यटन स्थल है? – वॉरसा
7. हाल ही में जापान ने मतदान की आयु घटा दी है– 20 से 18 वर्ष
8. वैज्ञानिकों ने हाल ही किसकी सहायता से विश्व का सबसे छोटा प्रकाश बल्ब बनाया है? – ग्रेफीन (Graphene)
9. किस विकसित देश को अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश द्वारा हाल में बकायादार घोषित किया गया है? – ग्रीस
10. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एण्ड पीस ने जून 2015 में 'विश्व शान्ति सूचकांक, (Global Peace Index) 2015' जारी किया है। इसमें भारत का कौनसा स्थान है? – 143वाँ
11. किस देश ने हाल में विश्व का प्रथम इलेक्ट्रिक यात्री विमान BX-1E बनाया है? – चीन
12. हाल में किस राज्य सरकार द्वारा ​थर्मोकोल की प्लेंटों (Thermocol Plates) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है? – झारखण्ड
13. उन दो राज्यों के नाम बताइए जिन्होंने 'किसाऊ बाँध परियोजना' (Kishau Dam Project) हेतु 20 जून, 2015 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?– उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश
14. किसने हाल ही में एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम शतक बनाया? – केदार जाधव
15. इस वर्ष की भगवान जगन्नाथ की 'नव कलेवर' (Nav Kalewar) रथयात्रा सदी की है– प्रथम
16. जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ विभाग द्वारा 11 से 24 जुलाई, 2015 के मध्य चलाए गए जनसंख्या से सम्बन्धित अभियान को नाम दिया गया– जनसंख्या स्थिरता पखवारा
17. किस राज्य ने जुलाई 2015 में लोकायुक्त के चयन में मुख्य न्यायाधीश की भूमिका समाप्त करने की प्रस्ताव रखा है? – उत्तर प्रदेश
18. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में बाल मृत्यु दर न्यूनतम है? – केरल
19. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के राज्यों में से किसमें जनसंख्या का घनत्व उच्चतम है? – बिहार
20. जनगणना 2011 के अनुसार भारत के राज्यों में से किस राज्य में महिला लिंग अनुपात सर्वाधिक है? – केरल
21. जनगणना 2001 के अनुसार भारत के राज्यों में से किसमें सर्वाधिक अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) की जनसंख्या पाई जाती है? – उत्तर प्रदेश
22. झरिया कोयला (Jharia coal) क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित है? – झारखण्ड
23. 'इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एण्ड इनवार्टमेण्ट' स्थित है? – नई दिल्ली
24. ​जैव-विविधता (Biodiversity) को परिभाषित किया जाता है– किसी पर्यावरण में विभिनन प्रजातियों की श्रेणी
25. हाथी दाँत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है– लोथल में
26. चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को किस वर्ष में पराजित किया था? – 305 ई. पू.
27. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था? – वैशाली में
28. कौशाम्बी, श्रावस्ती, पाटलिपुत्र व चम्पा में से किसका उल्लेख कनिष्क के रबतक (Rabtak) अभिलेख में नहीं है? – श्रावस्ती
29. चम्पा किस महाजनपद की राजधानी थी? – अंग (Anga)
30. किस सुल्तान ने गुढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को 'खलीफा का सहायक' (Helper of a Caliph) कहा है? – बलबन
31. भारत का एकमात्र यहूदी वाइसरॉय था? – लॉर्ड इरविन
32. केरल में प्रथम साम्यवादी राज्य सरकार का गठन किया गया था– 1957 में
33. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती शिष्य थे– ख्वाजा उस्मान हारूनी के
34. इन्द्रावती, पद्मावती, मधुमालती व मृगावती हिन्दी रचनाओं में से कौनसी पहले लिखी गई थी? – मृगावती
35. 'भारतीय राष्ट्रीय जैविक-विविधता प्राधिकरण' स्थापित किया गया– चेन्नई, 2003 में
36. किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) योजना लाई गई थी– 1998-99 में
37. वाणिज्य विभाग की दीर्घकालीन दृष्टि भारत को विश्व के व्यापार का मुख्य खिलाड़ी बनाना है वर्ष– 2020 तक
38. भारतीय पैटेण्ट कानून लागू हुआ वर्ष– 1972 में
39. भारत में 'विशेष आर्थिक क्षेत्र' (Special Economic Zone) नीति घोषित की गई– अप्रैल 2000 में
40. वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (World Trade Organisation) स्थित है– जेनेवा में
41. भारत का कुल माह व्यापार का प्रतिशत जी.डी.पी. 2004-05 में 29.5 प्रतिशत से बढ़कर 2012-13 में कितने प्रतिशत हो गया? – 45.6
42. 2011-12 में भारत का बाह्य व्यापार का आँकड़ा पहुँच गया लगभग– रु. 1,01,000 करोड़
43. भारत से कौनसी वस्तु (Commodities) का निर्यात अधिकतम होता है? – अभियांत्रिकी माल
44. कौनसी दो दल वाल तिलहनी फसल है? – मूँगफली
45. पीली (पीत) क्रान्ति सम्बन्धित है– तिलहन उत्पादन से
46. राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र स्थित है– त्रिची में
47. किस प्रान्त में दलहन का उत्पादन सर्वाधिक है? – मध्य प्रदेश
48. कौन सूक्ष्म तत्व नहीं है? – गंधक
49. कृषि क्षेत्र का शीर्ष बैंक है– नाबर्ड
50. किस विटामिनों में से कौनसा शरीर में भंडारित नहीं होता है? – विटामिन C
51. कौनसा वायु प्रदूषक सर्वाधिक हानिकारक है? – कार्बन मोनोक्साइड
52. जलीय फर्न, जिसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, वह है– एजोला
53. अफीम प्राप्त किया जाता है– बिना पके फल के लैटेक्स से
54. ऑक्सीजन, जो प्रकाश-संश्लेषण से उत्पन्न होती है, आती है– जल से
55. कौन सी गैस फलों के पकने में बढ़ावा देता है? – एथिलीन
56. प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) में कौनसा प्रकाश सबसे अधिक प्रभावकारी होता है? – नीला
57. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है? – विटामिन B12
58. गोल्डन चावल (Golden rice) एक प्रचुरतम स्रोत है– विटामिन A
59. दृश्य वर्णक्रम में सबसे कम तरंगदैर्घ्य वाला रंग है– बैंगनी
60. ए.टी.एम. से तात्पर्य है– ऑटोमेटेड टेलर मशीन
61. समय, चाल, विस्थापन व दूरी में से कौनसी सदिश राशि है? – विस्थापन
62. एक भारहीन गुब्बारे (Weightless balloon) में 200 ग्राम जल भरा गया है। इसका जल में भार होगा– शून्य
63. ​ब्रिटिश सरकार द्वारा लंदन में भारतीय नेताओं का प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब बुलाया गया? – 1930
64.​ किसने सर्वप्रथम भारत में एक पृथक मुस्लिम राज्य का प्रस्ताव रखा था? – मुहम्मद इकबाल
65. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं? – श्रीमती एनी बेसेण्ट
66. कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष था? – डब्ल्यू.सी.बनर्जी
67. नेहरू की अंतरिम सरकार, 1946 में कौन वित्त मंत्री (Finance Minister) था? – लियाकत अली खाँ
68. पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' के लेखक हैं– ए. के. आजाद
69. कौन भारतीय संविधान की पाण्डुलेखन समिति (Drafting committee) का अध्यक्ष था? – बी.आर. अम्बेडकर
70. 'इंडियन होम रूल सोसायटी' स्थापित हुई थी– 1905ई. में
71. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Auditor General) की टीका टिप्पणी पर उचित कार्यवाही करने की अंतिम जिम्मेदार है– संसद की
72. नए राज्यों की स्थापना करने की विधायिनी शक्ति किसे प्राप्त है? – संसद को
73. किसी राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यों की किसके अनुमोदन से संघ लोक सेवा आयोग में सौंपा जा सकता है? – भारत के राष्ट्रपति
74. राज्य सभा को कितने दिनों के अन्दर किसी धन विधेयक कर अपनी संस्तृति देनी होती है? – 14 दिनों में
75. यदि किसी राज्य में लोक सभा की कुल 42 सीटें हैं, तो उस राज्य में अनुसूचित जातियों के लिए स्थान आरक्षित होंगे– 7
76. भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्य कितने हैं? – 11
77. किस भारतीय व्यावसायिक बैंक ने सबसे पहले चलती-फिरती ATM सेवा प्रारम्भ की? – आईसीआईसीआई
78. 2015-16 में संघ सरकार के बजट में कौनसी पेंशन योजना को पुन: आरम्भ किया गया? – अटल पेशंन योजना
79. कौन एक 'राज्य की आकस्मिक निधि' की स्थापना के लिए उत्तरदायी है? – किसी राज्य का विधानमण्डल
80. 'सांस्कृतिक विलम्बना' (Cultural lag) का कारक नहीं है? – कानून
81. स्थायी जनसंख्या (Stable population) संरचना के लिए एक प्रक्रिया है– ​स्थिर जन्म दर और मृत्यु दर
82. उत्तर प्रदेश का गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर्व समर्पित है ऋषि– व्यास को
83. महाद्वीपों में से किसका सन् 2011 में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम था? – दक्षिणी अमेरिका
84. हरिकेन (Hurricanes) ने सन् 2012 में यू.एस.ए. के उत्तर पूर्व एवं पूर्वी तटीय प्रान्तों को दुष्प्रभावित किया? – सैण्डी
85. कौनसी विश्व की दूसरी सबसे गहरी तथा सबसे लम्बी झील है? – टांगानिका झील
86. भारत के भौमिकीय शैल क्रमों में से किसमें लौह अयस्क (Iron ore) का समृद्ध भण्डार पाया जाता है? – धारवाड़ क्रम
87. भारत की ​नदियों में से कौन हिमालय की सभी श्रेणियों को काटती है? – सतलज
88. भारत के औद्योगिक प्रदेशों में से किसमें शिवकाशी केन्द्र स्थित है? – मदुरई-कोयम्बटूर-बेंगलूरू प्रदेश
89. भारत की सबसे लम्बी प्रायद्वीपीय नदी है– महानदी
90. सन् 2004 की सुनामी (Tsunami) द्वारा भारत के किस तट का सर्वाधिक दुष्प्रभावित हुआ था? – कोरोमण्डल तट