Top 100 Indian Geography Notes in Hindi

1. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है? – उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्द्ध में
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान कौन-सा है? – सातवाँ
3. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हैं। – 2.4%
4. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है? – दूसरा
5. कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है? – 23°30' उत्तर
6. भारत की स्थल सीमा रेखा कितनी लम्बी है? – 15,200 किलोमीटर
7. भारत की मुख्य भूमि की समुद्री सीमा कितनी लम्बी है? – 6100 किलोमीटर
8. भारत के मुख्य स्थलीय भाग का दक्षिणतम बिंदु (दक्षिणी अंतरीप) क्या कहलाता है? – कन्याकुमारी अंतरीप
9. भारत के मुख्य भूमि, लक्षद्वीप समूह और अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित समुद्र तट की कुल लम्बाई कितनी है? – 7,516,6 किमी
10. बांग्लादेश की सीमा से लगे भारतीय राज्य कौन-कौन हैं? – त्रिपुरा, असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और मेघालय
11. कौन-सा जलडमरुमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करता है? – पाक जलडमरुमध्य
12. भारत के किस प्रदेश की सीमाएं तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान और चीन से मिलती हैं? – सिक्किम
13. भारत का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र किन तीन राज्यों में समाहित है? – राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
14. भारत और म्यांमार के मध्य सीमा निर्धारित करने वाली तीन पर्वत श्रेणियाँ कौन-कौन हैं? – खासी, पटकोई और अराकानयोमा
15. भारत के कितने राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट का स्पर्श नहीं करते हैं? – पाँच
16. भारत का क्षेत्रफल कितना है? – 32,87,263 किमी
17. भारत और पाकिस्तान के मध्य की सीमा रेखा क्या कहलाती है? – रेडक्लिफ रेखा
18. भारत का सुदूर एवं दक्षिणतम बिन्दु ‘इंदिरा प्वाइंट’ कहाँ स्थित था? – ग्रेट निकोबार द्वीप पर
19. आदम का पुल किन दो देशों के बीच स्थित है? – भारत और श्रीलंका के बीच
20. 1869 ई. में स्वेज नहर के खुलने से भारत एवं यूरोप के मध्य कितनी दूरी कम हो गई? – 7000 किलोमीटर
21. मिनिकॉय और लक्षद्वीप के मध्य कौन-सी चैनल गुजरती है? – 9° चैनल
22. मिनिकॉय और मालदीव के मध्य कौन-सी चैनल गुजरती है? – 8° चैनल
23. भारत के पड़ोसी देशों में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश कौन-सा है। – पाकिस्तान
24. नेपाल में एवरेस्ट को क्या कहा जाता है? – सागरमाथा
25. भारत के मध्य से गुजरने वाली अक्षांश रेखा क्या कहलाती है? – कर्क रेखा
26. भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम् द्वीप से कौन-सा चैनल अलग करता है? – पम्बन चैनल
27. भारत के किस राज्य की सीमा पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लम्बी है? – राजस्थान की
28. भारत के कितने राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है? – 8 (आठ)
29. भारत का सुदूर पश्चिम बिन्दु कौन-सा है? – 68°7' पूर्व, गुजरात में
30. सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में है? – जम्मू व कश्मीर में
31. भारत मानक समय और ग्रीनविच समय में कितने घंटे का अंतर है? – 5 1/2घंटे
32. किस देशांतर रेखा को भारत मानक याम्योत्तर (मानक देशांतर) माना जाता है? – 82 1/2° देशांतर रेखा (82°30' पूर्वी देशांतर रेखा को)
33. भारत की मानक देशांतर रेखा जिससे भारत का मानक समय तय होता है, कहाँ से होकर गुजरती है? – मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से
34. भारत की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई कितनी है? – 2933 km
35. भारत की सबसे बड़ी सुरंग ‘जवाहर सुरंग’ किस राज्य में अवस्थित है? – जम्मू और कश्मीर में
36. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा क्या कहलाती है? – मैकमोहन रेखा
37. भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा का निर्धारण किसने किया? – सेरिल रेडक्लिफ ने
38. भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है? – 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक
39. भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है? – 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक
40. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है? – राजस्थान
41. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत को सबसे छोटा राज्य कौन-सा है? – गोवा
42. भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित राज्य कौन-सा है? – लक्षद्वीप (क्षेत्रफल 32 वर्ग km)
43. किस देश के साथ भारत की सीमा रेखा सर्वाधिक लम्बी है? – बांग्लादेश
44. जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान के वास्तविक नियंत्रण रेखा की कितनी लम्बाई है? – 790 किलोमीटर
45. भारत के धूर दक्षिण भाग की भूमध्य रेखा से कितनी दूरी है? – 876 किमी.
46. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है? – 12 समुद्री मील
47. भारत का संलग्न क्षेत्र (Contiguous) प्रादेशिक जल सीमा से आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है? – 24 समुद्री मील
48. भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्रशासित प्रदेश है? – 29 राज्य और 7 केन्द्रशासित प्रदेश
49. थार मरुभूमि किस राज्य में फैला है? – राजस्थान में
50. भारत का एकान्तिक आर्थिक (Exclusive Economic Zone) संलग्न क्षेत्र के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है? – 200 समुद्री मील

Post a Comment

2 Comments