100 Indian Polity Notes in Hindi for IAS, SSC, UPSC

1. संविधान सभा की प्रथम बैठक में किसे इस सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को
2. भारत को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम किस प्रस्ताव में किया गया था? – क्रिप्स प्रस्ताव (1946 ई.) में
3. अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों ने भारत में शामिल होने में विलम्ब किया? – जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू व कश्मीर
4. संविधान के प्रारूप पर कब प्रथम वाचन हुआ? – 15 नवम्बर, 1948 को
5. संविधान सभा के प्रारूप समिति में कुल कितने सदस्य थे? – सात
6. संविधान सभा के लिए चुनी गयी सभी महिलाएं किस पार्टी से संबद्ध थीं? – कांग्रेस पार्टी
7. किसने भारतीय संविधान को एक कठोर संविधान इसके वृहद् आकार के कारण ही बताया है? – आइवर जेनिंग्स के
8. ‘जन-गण-मन’ के रचनाकार कौन हैं?  – रवीन्द्रनाथ ठाकुर
9. किस अधिनियम के द्वारा भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया? – राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956
10. किस संविधान संशोधन के तहत सिक्किम को भारत का 12वाँ राज्य घोषित किया गया? – 36वाँ (1975 ई.) के तहत
11. 56वां संविधान संशोधन के तहत किस केन्द्रशासित राज्य को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया? – गोवा
12. संविधान सभा के मौलिक अधिकार संबंधी उपसमिति के कौन अध्यक्ष थे? – जे. बी. कृपलानी
13. मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए किसी न्यायालय द्वारा क्या जारी किया जा सकता है? – रिट (समादेश)
14. किस रिट (Writ) का शाब्दिक अर्थ होता है-हम आदेश देते हैं? – परमादेश (Mandamus)
15. कौन-सा संविधान संशोधन नीति-निर्देशक सिद्धांतों को मौलिक अधिकारों पर श्रेष्ठता प्रदान करता है? – 42वां संविधान संशोधन
16. 42वें संविधान संशोधन कितने मूल कर्तव्यों की व्याख्या की गई? – 10
17. संविधान के किस भाग में राज्य के नीति-निदेशक तत्व वर्णित है? – भाग-4 में
18. किस अनुच्छेद में कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण वर्णित है? – अनु. 50 में
19. किसने कहा, ‘‘गणराज्य एक ऐसा राज्य होता है जिसमें अंतिम विश्लेषण में सर्वोच्च शक्ति जनता में, न कि राजा जैसे किसी एक व्यक्ति में निहित होती है? – न्यायमूर्ति हिदायतुल्ला ने
20. किसने कहा, ‘‘राष्ट्रपति राज्य का प्रधान है, कार्यपालिका का नहीं। वह राज्य का प्रतिनिधित्व करता है, शासन का नहीं।’’ – डॉ. अंबेडकर ने
21. राष्ट्रपति किसके द्वारा पारित महाभियोग प्रस्ताव पर हटाया या सकता है? – संसद के
22. संसद के लिए राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है? – केन्द्रीय मंत्रिमंडल
23. किसकी स्वीकृति के बिना संसद द्वारा पारित कोई विधेयक कानून नहीं बन सकता? – राष्ट्रपति के
24. राजदूतों, राजनयकि प्रतिनिधियों तथा वाणिज्यिक दूतों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति

25. संसद के किस सदन के विघटन करने की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है? – लोकसभा
26. संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति द्वारा युद्ध या वाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह में आपातकाल लागू करना वर्णित है? – अनु. 352
27. प्रत्येक आम चुनाव के बाद लोकसभा के प्रथम सत्र एवं प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र को कौन संबोधित करता है? – राष्ट्रपति
28. सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे? – नीलम संजीव रेड्डी
29. राष्ट्रपति को किस विधि से हटाया जा सकता है? – महाभियोग द्वारा
30. रक्षा बलों के प्रमुखों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
31. राष्ट्रपति भवन के मुख्य शिल्पीकार कौन थे? – ए. एल. लुटियंस
32. 26 जनवरी, 1950 से 12 जनवरी, 1952 तक भारत के कौन अंतरिम राष्ट्रपति थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
33. अंतरराज्यीय परिषद् की स्थापना कौन करता है? – राष्ट्रपति
34. उपराष्ट्रपति को वेतन किस पद हेतु दिया जाता है? – राज्यसभा के सभापति के रूप में
35. सबसे कम अवधि तक उपराष्ट्रपति के पद पर कौन आसीन रहे? – वी. वी. गिरि (1967 ई. में)
36. किस अनुच्छेद में यह वर्णित है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति उपराष्ट्रपति करेगा? – अनुच्छेद 75 में
37. भारत के उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का संकल्प कहाँ प्रस्तावित किया जा सकता है? – केवल राज्यसभा में
38. कौन सबसे लम्बे समय भारत के राष्ट्रपति रहे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
39. मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? – प्रधानमंत्री
40. किस प्रधानमंत्री के शासन काल में सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से निकाला गया? – मोरारजी देसाई के शासन काल में
41. किस प्रधानमंत्री ने एक बार पद से हटने के बाद दोबारा पद को संभाला था? – श्रीमती इंदिरा गांधी
42. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कब तक अपने पद पर बना रहा रहता है? – 6 वर्ष या 65 वर्ष उम्र तक (जो भी पहले हो)
43. कौन-सी समिति नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षा की रिपोर्ट का निरीक्षण करता है? – लोक लेखा समिति
44. राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व किस बात पर निर्भर करता है? – राज्य की जनसंख्या पर
45. राज्यसभा के सदस्यों के पहले समूह की सेवानिवृत्ति कब हुई थी? – 2 अप्रैल, 1954 को
46. संसद के दोनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभाध्यक्ष
47. लोकसभा में विपक्षी दल के नेता के रूप मान्यता प्राप्त करने के लिए दल द्वारा न्यूनतम कितने प्रतिशत सीटें प्राप्त करना आवश्यक है? – 10 प्रतिशत
48. जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित चाहता हे, उन्हें कौन-सा प्रश्न कहा जाता है? – अतारांकित प्रश्न
49. भारत के प्रथम लोकसभा उपाध्यक्ष कौन थे? – एन. अनन्तशयनम् आयंगर
50. धन विधेयक का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 110 में
50. धन विधेयक का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 110 में
51. बजट समिति का सभापति कौन होता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष
52. संघ के पदेन वरीयता क्रम में लोकसभा उपाध्यक्ष का स्थान कौन-सा है? – 13वाँ
53. कौन-सा अनुच्छेद संसद के दो अधिवेशनों के बीच 6 महीने के अंतराल की अनिवार्यता का उल्लेख करता है? – अनुच्छेद 85
54. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे? – सुकुमार सेन
55. कौन-सा आयोग मतदाता सूचियाँ तैयार करवाता है? – निर्वाच आयोग
56. संविधान की किस अनुसूची में दल-बदल संबंधी कानून वर्णित है? – दसवीं अनुसूची में
57. संविधान का व्याख्याकार और संरक्षक किसे कहा जाता है? – सर्वोच्च न्यायालय
58. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
59. कौन-सा न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय भी है? – सर्वोच्च न्यायालय
60. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
61. जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों पर कौन नियंत्रण रखता है? – उच्च न्यायालय
62. सर्वप्रथम किस राज्य में लोक अदालत आयोजित की गई थी? – गुजरात में
63. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? – संसद के पास
64. किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ है? – पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के
65. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन थी? – अन्ना चांडी
66. किस वायसराय द्वारा सिविल सेवाओं का भारतीयकरण किया गया? – लॉर्ड लिटन द्वारा
67. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है? – राज्यपाल को
68. योजना आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे? – गुजजारी लाल नंदा
69. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत वित्त आयोग का गठन किया गया है? – अनुच्छेद 280 के तहत
70. वित्त आयोग का गठन कैसे होता है? – संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत
71. भारतीय संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में संविधान द्वारा किसे मान्यता प्राप्त हुई है? – हिन्दी को
72. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है? – अंग्रेजी
73. राज्यपाल के लिए न्यूनतम उम्र अर्हता क्या है? – 35 वर्ष
74. किस दौरान राज्यपाल की गिरफ्तारी नहीं की हो सकती है? – पदावधि के दौरान
75. किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल राष्ट्रपति के परामर्श से अध्यादेश जारी कर सकता है? – अनुच्छेद 213 के तहत
76. किस राज्य में विधान परिषद् की सदस्य संख्या न्यूनतम है? – जम्मू व कश्मीर में
77. किसी राज्य के विधान परिषद् के कुल सदस्यों में से कितने स्थानीय निकायों से निर्वाचित होते हैं? – 1/3 सदस्य
78.  राष्ट्रीय विकास परिषद् की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व कौन करता है? – मुख्यमंत्री
79. किस मुख्यमंत्री का सबसे अधिक लम्बा कार्यकाल रहा? – ज्योति बसु का
80. 73वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है? – पंचायती राज से
81. पंचायतों के कार्य एवं शक्तियों का वर्णन किस अनुसूची में है? – 11वीं अनुसूची में
82. पंचायती राज प्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित है? – सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर
83. नगर प्रशासन का वर्णन संविधान के किस अनुसूची में है? – बारहवीं अनुसूची में
84. सामान्यतः 10 हजार से 20 हजार तक की जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्रों के लिए संस्था का गठन किया जाता है? – नगर पंचायत
85. सार्वजनिक लेखा समिति में राज्य सभा के कितने सदस्य होते हैं? – 7 सदस्य
86. भारतीय रेल किस सूची का अवयव है? – संघ सूची का
87. सरकारिया आयोग का संबंध किस विषय से था? – केन्द्र राज्य संबंध से
88. भारत के किस राज्य में उर्दू को प्रथम राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है? – जम्मू व कश्मीर में
89. सर्वप्रथम राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा कब की गई? – 26 अक्टूबर, 1962 को
90. संघ लोक सेवा आयोग के लिए व्यय का भार कौन वहन करता है? – भारत की संचित निधि से
91. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था? – 1976 ई. में
92. राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों को किसने ‘‘भावुकता का कूड़ादान’’ कहा था? – टी. टी. कृष्णामचारी ने

93. किस विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्यतः हस्ताक्षर करने पड़ते हैं और वह उसे पुनर्विचार के लिए भी वापस भेज नहीं सकता? – धन विधेयक पर
94. भारत में व्यय का लेखा तैयार करने का उत्तरदायित्व किसका है? – महालेखाकार का
95. डॉ. भीमराव अंबेडकर सन् 1947 से 1951 तक किस विभाग के केन्द्रीय मंत्री रहे? – कानून
96. राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किस वर्ष किया गया? – 1990 ई. में
97. लोकसभा अथवा विधानसभा के किसी चुनाव प्रत्याशी की जमानत कब जब्त कर ली जाती है? – जब वह कुल वैध मतदान के 1/6 मत भी प्राप्त नहीं करता
98. भारत सरकार द्वारा सामुदायिक विकास योजना की शुरूआत कब की गई? – 1953 ई. में
99. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब की गई? – 26 दिसम्बर, 1925 को
100. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के तहत लोकसभा में निर्वाचित सीटों की संख्या 545 की गई? – 31वाँ

Post a Comment

1 Comments