यूपी की सभी सरकारी भर्तियां अब सेवायोजन पोर्टल पर


उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में स्थायी और संविदा पर होने वाली भर्तियां और रिक्तियों की सूचना की जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल www.sewayojan.org पर एक साथ मिल जाएगी। इसके लिए बेरोजगारों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी सरकारी विभागों को उनके यहां होने वाली भर्तियों की जानकारी अब पहले सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जिससे धांधली की संभावना कम रहे और युवाओं को एक ही स्थान पर नौकरी से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएं।

उम्मीद है कि इसी महीने से सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर सभी विभागों की नौकरियां नजर आने लगेंगी। प्रमुख सचिव श्रम ने जारी शासनादेश में कहा है कि 15 मई से 15 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को 11 से एक बजे तक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवायोजन पोर्टल पर रिक्त पदों व भर्तियां संबंधी सूचना अपलोड करने की जानकारी दी जाएगी।

देश भर में युवाओं को रोजगार मिल सके और किसी विभाग में चोरी-छिपे भर्तियां न हो, इसके लिए कंप्लसरी नोटिफिकेशन ऑफ वैकेंसीज एक्ट-1959 लागू किया गया था। इसके तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों को उनके यहां किसी भी पद पर भर्ती करने से पहले उसकी सूचना सेवायोजन विभाग को देना जरूरी है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने सेवायोजन के पोर्टल पर सभी विभागों की नौकरियां अपलोड का निर्देश दिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी करने के लिए तीन दिसंबर को सभी विभागों के प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई गई है। प्रशिक्षण के लिए सभी विभागाध्यक्षों से अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पोर्टल पर जानकारी डालने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इसका टोल फ्री नंबर 0512-2500173 है। हेल्प लाइन 10 से छह बजे तक काम करेगा।

दिसंबर माह से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद अगले चरण में निजी कंपनियों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments