आगामी सरकारी परीक्षोपयोगी नोट्स

1. किस ऑनलाइन विक्रेता कंपनी ने किसानों हेतु 'द एग्री स्टोर' शुरू करने की घोषणा की है? – स्नैपडील डॉट कॉम
2. पुणे में आयोजित 58वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में  किसने स्वर्ण पदक जीता? – हरिओम सिंह
3. कबड्डी विश्व कप–2014 का पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का खिताब किस देश ने जीता? – भारत
4. उत्तरी श्रीलंका में इरकॉन द्वारा स्थापित जाफना–कनकसंथुरई रेल ट्रैक के निर्माण में किस देश ने सहयोग किया? – भारत
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घरों और सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था हेतु एलईडी आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम कब शुरू किया? – 5 जनवरी, 2015
6. केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी बेजबरुआ समिति का संबंध किससे है? – उत्तर–पर्व के लोगों की सुरक्षा
7. निजी क्षेत्र के  किस बैंक ने 'कांटेक्टलेस कार्ड' जारी किया है? – आईसीआईसीआई
8. किस देश की सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव के लिए जनमत संग्रह कराए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की है? – न्यूजीलैंड
9. दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित दूसरे एशियाई पैरा खेलों में कुल कितने पदक जीते? – 6
10. बिल गेट्स ने किस बीमारी की रोकथाम के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर दान देने की घोषणा की है? – मलेरिया
11. 15वाँ भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
12. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक–2014 ​कौन–सा संवैधानिक संशोधन विधेयक होगा? – 121वाँ
13. केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस एकीकृत मोबाइल एप की शुरुआत की है? – हिम्मत
14. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट–2014 का खिताब किस टीम ने जीता? – एटलेटिको डि कोलकाता
15. किस राज्य ने ऑनलाइन आरटीआई आवेदन करने की सुविधा शुरू की है? – महाराष्ट्र
16. डेबिट कार्ड पर समान मासिक किस्त (EMI) की सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला बैंक कौन–सा है? – आईसीआईसीआई
17. 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपिनयशिप–2014 में भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कितने मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता? – 10 मी
18. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं? – फिजी
19. 13वाँ 'प्रवासी भारतीय दिवस 2015' कहां आयोजित किया गया? – गांधीनगर ने
20. आईएनजी वैश्य बैंक का किस बैंक में विलय किया गया है? – कोटक महिंद्रा
21. ​किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय जूनियर बिलियड्र्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में दोहरा खिताब जीता? – इशप्रीत चड्ढ़ा
22. किन देशों ने द्विपक्षीय अनुसंधान एवं नवाचार रिश्तों को बढ़ाने हेतु न्यूटन–भाभा कोष की घोषणा की? – भारत व ब्रिटेन
23. जी–20 शिखर सम्मेलन–2014 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में किया गया? – ब्रिस्बेन
24. किस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दिया है? – हरियाणा
25. किस राज्य ने आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर एमएलए आदर्श ग्राम योजना का आरंभ किया है? – गुजरात
26. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने किस अफ्रीकी देश में न्याबोरोंगो हाइड्रो पावर प्लांट शुरू किया? – रवांडा
27. हाल ही में दोहा (कतर) में आयोजित भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलकों ने कितने पदक प्राप्त किए? – 14
28. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन स्कीम शुरू की? – 43
29. केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक–2014 किस राज्य में महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुमति प्रदान करता है? – बिहार
30. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक–2013 में भारत को कौन–सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 65वाँ
31. किस स्थान पर पूर्ण लोकतंत्र की माँग को लेकर शुरू हुए आंदोलन को 'अंब्रेला रिवोल्यूशन' और 'ऑक्यूपाई सेंट्रल' नाम दिया गया है? – हांगकांग
32. एटीपी वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप–2015 का पुरुष एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता? – एंडी मरे
33. 9वाँ पूर्वी एशियाई शिखरा सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया? – म्यांमार
34. राज्यसभा सदस्य ​सचिन तेंदुलकर ने किस राज्य का एक गाँव गोद लिया है? – आंध्र प्रदेश
35. क्रय क्षमता समतुल्यता के आधार पर कौन–सा देश अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है? – चीन
36. विश्व बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस–2015 रिपोर्ट में भारत को कौन–सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 142वाँ
37. किस अफ्रीकी देश के सेंट्रल बैंक ने पर्यवेक्षी सहयोग हेतु भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए? – कीनिया
38. किस दक्षिण–पूर्व एशियाई देश की संसद ने किराए की कोख के व्यापारिक आदान–प्रदान पर रोक लगा दी है? – थाइलैंड
39. भारतीय संविधान का पहला अरबी अनुवाद किस अरब देश की राजधानी में जारी किया गया? – मिस्त्र
40. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया द्वारा जारी वैश्विक भ्रष्टाचार सूची में भारत को किस स्थान पर रखा गया है? – 85वें

Post a Comment

0 Comments