यश भारती सम्मान पुरस्कार के विजेता सूची

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 फरवरी, 2015 को अलग अलग क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन करने वाली 56 हस्तियों को राज्य सरकार के सर्वोच्च सम्मान यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। इस वर्ष 2013-14 और 2014-15 के लिए ये सम्मान दिया गया। सम्मानित की जाने वाली हस्तियों को पुरस्कारस्वरूप 11 लाख रुपये की धनराशि दी गयी। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में 1994 में यश भारती पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।

यश भारती सम्मान से सम्मानित विभूतियां
संगीत व गायन
पंडित राजन-साजन मिश्र (शास्त्रीय गायन), अनूप जलोटा (गायन), शुभा मुद्गल (शास्त्रीय गायन), रवींद्र जैन (संगीतकार), पंडित विकास महाराज (सरोद वादन), रेखा भारद्वाज (सुगम संगीत), प्रो. रीता गांगुली (उपशास्त्रीय गायन), कैलाश खेर (गायन), राहत अली खां साबरी (गजल, गीत व सूफी गायन), हीरालाल यादव (लोकगायन), वंश गोपाल यादव (आल्हा गायन), विष्णु यादव (बिरहा गायन)
साहित्य
लोदी मोहम्मद सफी खां उर्फ 'बेकल उत्साही', देवी प्रसाद पांडेय 'अडिग', प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी, खुशबीर सिंह 'शाद', डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, डॉ. विष्णु सक्सेना, हामिद उल्लाह 'हामिद ङ्क्षहदी'
कला
प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल (चित्रकार), राजकुमार वर्मा (चित्रकार, माइक्रो-पेंटिंग), कृष्ण कन्हाई व गोविंद कन्हाई (स्वर्ण-चित्रकार), इफ्तिखार नदीम खां (काष्ठ-कला)
शिक्षा
डॉ. जगदीश गांधी, प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीश शास्त्रीÓ
नृत्य
डॉ. कुमकुम धर (कथक नृत्य), गीतांजलि शर्मा (चरकुला नृत्य)
फिल्म गीतकार
शीतला पांडेय 'समीर' (फिल्म गीतकार), योगेश गौड़ (गीतकार)
लोक रंगमंच
डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल
खेल
अशोक कुमार सिंह (हॉकी), लाल बचन यादव (कुश्ती), मुनव्वर अंजार (जूडो), डॉ. आरपी सिंह (खेल), धर्मेन्द्र यादव (मुक्केबाजी), भगत सिंह (कुश्ती), विजय पाल यादव (कुश्ती), राजेश कुमार यादव (नौकायन), अभिषेक यादव (मार्शल-आर्ट), श्वेता प्रियदर्शिनी (शतरंज), अवनीश कुमार यादव (खेल), अल्का तोमर (महिला कुश्ती), पूनम यादव (भारोत्तोलन), राजकुमार (कुश्ती),
चिकित्सा एवं विज्ञान
प्रो. हकीम सैय्यद जिल्लुर्रहमान (यूनानी चिकित्सा), बुद्धि प्रकाश (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), डॉ. सीएस यादव (चिकित्सा), डॉ. राकेश यादव (चिकित्सा), टीपी त्रिवेदी (ज्योतिष विज्ञान),
पत्रकारिता
विनोद मेहता
फिल्म अभिनय
जसजीत सिंह गिल उर्फ जिम्मी शेरगिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
समाजसेवा
गिरधर लाल मिश्र 'जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी भद्राचार्य, दर्शन सिंह यादव, रमेश भइया
सैन्य सेवा
योगेंद्र सिंह यादव

Post a Comment

0 Comments