बिहार (Bihar) सामान्य ज्ञान-तथ्य संग्रह

– बिहार भारत का एक प्रशासनिक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है।
– बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है।
– राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से इसका देश में बारहवाँ स्थान है।
– बिहार की राजभाषा हिन्दी है, जबकि उर्दू यहां की द्यितीय राजभाषा है।
– बिहार का ऐतिहासिक नाम मगध था और बिहार की राजधानी पटना पहले 'पाटलिपुत्र', 'कुसुमपुर', 'पुष्पपुर', 'अजीमाबाद' के नाम से विख्यात था।
– बिहार राज्य 9 प्रमंडल तथा 38 मंडल (जिला) में बटा हुआ है। जिसमें जिलों को क्रमश: 101 अनुमंडलों, 534 प्रखंडों, 8,471 पंचायतों, 45,103 गाँवों में बाँटा गया है।
– प्राचीनकाल में बिहार को मगध प्रदेश के नाम से जाना जाता था।
– भगवान बुद्ध को बिहार के बोधगया नामक स्थान पर ज्ञान प्राप्त हुआ था।
– सम्राट् कुमार गुप्त प्रथम (गुप्तकाल) के प्रयासों से नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। जो भारत का सर्वश्रेष्ठ बौद्ध शिक्षा केन्द्र के रूप में भी चर्चित रहा।
– बिहार में सबसे प्रथम व प्रसिद्ध विदेशी यात्री मेगस्थनीज था।
– बिहार में 1860-62 में शुरू होने वाली प्रथम रेलवे का नाम ईस्ट इण्डिया रेलवे था।
– बिहार का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय पटना संग्रहालय की स्थापना 1915 ई. में हुई थी। जिसका उद्घाटन अप्रैल 1917 ई. में बिहार-उड़ीसा के गवर्नर एडवर्ड गेट ने किया था।
– राजेन्द्र प्रसाद की तैयार रूपरेखा के अनुसार बिहार में सर्वप्रथम चम्पारण एवं सारण में 6 अप्रैल, 1930 से नमक सत्याग्रह की शुरूआत की गई।
– बिहार में वर्ष 1934 ई. में सबसे बड़ा भूकम्प आया था।
– बिहार की मुख्य चित्रकला शैलियों में मधुबनी पेंटिंग, पटना कमल शैली एवं मंजूशा चित्रशैली सर्वाधिक उल्लेखनीय हैं।
– बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह व प्रथम राज्यपाल जयराम दास दौलत राम थे।
– 'बिहार का शोक' कोसी नदी को कहा जाता है।
– बिहार राज्य में सर्वप्रथम इलाहाबाद बैंक की स्थापना हुई थी। आज राज्य में सर्वाधिक शाखाएं भारतीय स्टेट बैंक की हैं।
– पटना उच्च न्यायालय का प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश सर सैयद फजल अली थे।
– बिहार की सबसे प्राचीन नहर सोन नहर है।
– बिहार में सबसे अधिक बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा मैथिली है।
– बिहार में प्रथम रेलवे लाइन का निर्माण मुगलसराय से कोलकाता के बीच हुआ था।
– बिहार में सर्वाधिक क्षेत्र में बोई जाने वाली फसल धान है।
– बिहार की जलवायु मानसूनी है और यहां आर्द्र पर्णपाती वन पाए जाते हैं।
– बिहार राज्य का सबसे पुराना उद्योग चीनी उद्योग है।
– संविधान की धारा 170 के तहत् बिहार में विधान सभा का गठन किया गया है। जो 1973 ई. में स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आई।
– पटना उच्च न्यायालय की स्थापना 1916 ई. में हुई थी।
– बिहार की बोली को विद्वान ई. एम. फोर्स्टन ने 'बिहारी बोली' कहा था।

Post a Comment

1 Comments

  1. Thanks dear Admin . I have asked to share Bihar GK .

    ReplyDelete