60वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स विजेता सूची


मुंबई के यशराज स्टूडियो में 31 जनवरी, 2015 को आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में 60वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गयी। जिसमें इस बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म 'हैदर' के लिए दिया गया, वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कंगना रनोट के नाम रहा। कंगना को फिल्म 'क्वीन' के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस बार फिल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल को दिया गया. कामिनी ने 'बिराज बहू', 'उपकार' जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरी थीं। कामिनी करीब 70 साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं।

60वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विजेताओं की सम्पूर्ण सूची–
बेस्ट कॉस्ट्यूम : डॉली अहलुवालिया (हैदर)
बेस्ट साउंड डिजाइन : अनिल कुमार कोनाकांडला, प्रबल प्रधान (मर्दानी)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : सुब्रत चक्रवर्ती, अमित रे (हैदर)
बेस्ट एडिटिंग : अभिजीत कोकटे, अनुराग कश्यप (क्वीन)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : बॉबी सिंह, सिद्धार्थ दीवान (क्वीन)
बेस्ट एक्शन : शाम कौशल (गुंडे)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : अमित त्रिवेदी (क्वीन)
बेस्ट कोरियोग्राफी : अहमद खान (जुम्मे की रात, किक)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) : कृति शैनन (हीरोपंती)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) : फवाद खान (खूबसूरत)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : अभिषेक वर्मन (2 स्टेट्स)
बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) : कनिका कपूर (बेबी डॉल, रागिनी MMS 2)
बेस्ट प्लेबैक (मेल) : अंकित तिवारी (गलियां, एक विलेन)
बेस्ट लिरिक्स : रश्मि सिंह (मुस्कुराने की वजह तुम हो, सिटीलाइट्स)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : शंकर, एहसान, लॉय (2 स्टेट्स)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : कामिनी कौशल
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) : तब्बू (हैदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) : केके मेनन (हैदर)
बेस्ट स्टोरी : रजत कपूर (आंखों देखी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले : अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी (पीके)
बेस्ट डायलॉग : अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी (पीके)
बेस्ट फिल्म (क्रीटिक्स) : रजत कपूर, आंखों देखी
बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रीटिक्स) : आलिया भट्ट (हाईवे)
बेस्ट एक्टर मेल (क्रीटिक्स) : संजय मिश्रा (आंखों देखी)

Post a Comment

0 Comments