11 जून का इतिहास | Today in History 11 June

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ और कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित की गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 जून, 1184 – स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
11 जून, 1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
11 जून, 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
11 जून, 1776 – प्रसिद्ध चित्रकार जान कान्स्टेबल का जन्म हुआ।
11 जून, 1855 – सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण किया गया और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बेन्सेन ने किया।
11 जून, 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
11 जून, 1880 – अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ।
11 जून, 1897 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
11 जून, 1901 – न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
11 जून, 1909 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ।
11 जून, 1911 – ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म हुआ।
11 जून, 1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
11 जून, 1924 – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।
11 जून, 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
11 जून, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
11 जून, 1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
11 जून, 1940 – इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
11 जून, 1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।

11 जून, 1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
11 जून, 1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह मे स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
11 जून, 1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।

यह भी जानें : 10 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 जून, 1948 – भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।
11 जून, 1955 – पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
11 जून, 1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
11 जून, 1975 – उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।
11 जून, 1983 – भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ।
11 जून, 1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार तीन बार मार्गरेट थैचर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
11 जून, 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
11 जून, 1997 – लम्बी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन हुआ।
11 जून, 1999 – वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
11 जून, 2001 – टिमोथी मैकवे नामक व्यक्ति को ओकलाहोमा सिटी में अमरीका की सरकारी इमारत के बाहर बम धमाका करने के अपराध में मृत्युदंड दिया गया। टिमोथी की इस कार्रवाई में 168 लोग मारे गये थे।
11 जून, 2003 – कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित की गई।
11 जून, 2006 – नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
11 जून, 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
11 जून, 2008 – भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
11 जून, 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत हुई।