8 मई का इतिहास | Today in History 8 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ और भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 मई, 1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
8 मई, 1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
8 मई, 1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
8 मई, 1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।
8 मई, 1777 – बंगाल का नवाब मीर क़ासिम का निधन हुआ।
8 मई, 1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।
8 मई, 1828 – मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार जीन हेनरी डयूनेन्ट को मिला।
8 मई, 1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
8 मई, 1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
8 मई, 1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
8 मई, 1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।
8 मई, 1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
8 मई, 1895 – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म हुआ।
8 मई, 1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
8 मई, 1899 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक सुदेव चापेकर का निधन हुआ।

8 मई, 1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
8 मई, 1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी।
8 मई, 1915 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमीर चन्द का निधन हुआ।
8 मई, 1915 – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक भाई बालमुकुंद का निधन हुआ।
8 मई, 1916 – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ।
8 मई, 1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
8 मई, 1926 – प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ।
8 मई, 1929 – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ।
8 मई, 1933 – महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।
8 मई, 1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
8 मई, 1945 – यूरोपीय इतिहास में आज के दिन को वी-ई दिवस मनाया जाता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि यूरोप में जर्मनी के आत्मसमर्पण के बाद 8 मई को ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ था।

यह भी जानें : 7 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 मई, 1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
8 मई, 1962 – रबिन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

8 मई, 1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
8 मई, 1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
8 मई, 1982 – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन हुआ।
8 मई, 1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
8 मई, 1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
8 मई, 1993 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
8 मई, 1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
8 मई, 1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला हुआ।
8 मई, 2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए।
8 मई, 2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
8 मई, 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ।
8 मई, 2013 – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ।