7 मई का इतिहास | Today in History 7 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता के एक संपन्न परिवार में हुआ और व्लादिमीर पुतिन रूस के 10वें राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

7 मई, 832 – यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
7 मई, 1638 – कॉर्नलीस एस. गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
7 मई, 1663 – लंदन के ड्रूरी लेन स्थित रॉयल थियेटर की शुरूआत हुई।
7 मई, 1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
7 मई, 1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
7 मई, 1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।
7 मई, 1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
7 मई, 1808 – स्पेन की जनता ने फ़्रांसीसी सेना के विरुद्ध विद्रोह आरंभ किया। स्पेन पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन की सेना ने अधिकार कर लिया था।
7 मई, 1832 – यूनान ने स्वतंत्रता हासिल की, बावारिया को सम्राट चुना गया।
7 मई, 1840 – रुस के विख्यात संगीतकार पीटर चाइकोफ़िस्की का जन्म हुआ। संगीत के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन उन्होंने बचपन से आरंभ कर दिया था।
7 मई, 1861 – बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता के एक संपन्न परिवार में हुआ। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
7 मई, 1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
7 मई, 1880 – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ।
7 मई, 1888 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के ज़िम्बाब्वे देश पर ब्रिटेन का अतिक्रमण आरंभ हुआ। ज़िम्बॉब्वे के अतिग्रहण के योजनाकर ब्रिटेन के एक राजनीतिज्ञ और व्यापारी सिसेल रुडज़ थे।
7 मई, 1889 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म हुआ। 7 मई, 1893 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
7 मई, 1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया।
7 मई, 1907 – बाँबे (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।
7 मई, 1912 – गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का जन्म हुआ।
7 मई, 1924 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ।
7 मई, 1934 – फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
7 मई, 1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

यह भी जानें : 6 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

7 मई, 1952 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का निधन हुआ।
7 मई, 1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया। 7 मई, 1968 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक केशव प्रसाद मौर्य का जन्म हुआ।
7 मई, 1973 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
7 मई, 1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
7 मई, 1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
7 मई, 1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
7 मई, 1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता मिली।
7 मई, 2000 – व्लादिमीर पुतिन रूस के 10वें राष्ट्रपति बने।
7 मई, 2001 – हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन हुआ।
7 मई, 2002 – चीन का विमान एमडी-82 पीत सागर में गिरा जिसमें 112 लोगों की मौत हुई।
7 मई, 2004 – आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका के एक व्यापारी निक बर्ग का सर कलम किया। इस घटना को रिकार्ड कर इंटरनेट पर जारी किया गया।
7 मई, 2008 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
7 मई, 2010 – मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात विश्व के ऐसे पहले तीन देश बन गए जहाँ वेब पता अंग्रेजी के बजाय अरबी लिपि में इस्तेमाल किया जा सकता है।