6 मई का इतिहास | Today in History 6 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने और टाइटैनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


6 मई, 1529 – घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया।
6 मई, 1536 – हेनरी अष्टम ने हर चर्च में बाइबिल रखे जाने का आदेश दिया।
6 मई, 1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन हुआ।
6 मई, 1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
6 मई, 1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
6 मई, 1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
6 मई, 1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
6 मई, 1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
6 मई, 1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
6 मई, 1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट पेनी ब्लैक जारी हुआ।
6 मई, 1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
6 मई, 1853 – अमेरिका के नार्वाक में हुए पहले बड़े रेल हादसे में लगभग 46 लोगों की मौत हुई।
6 मई, 1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म हुआ।
6 मई, 1859 – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनके शोध का मुख्य विषय, पृथ्वी और उसकी उत्पत्ति के बारे में थी।

6 मई, 1861 – पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ।
6 मई, 1882 – जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी।
6 मई, 1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
6 मई, 1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
6 मई, 1942 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री लल थनहवला का जन्म हुआ।
6 मई, 1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
6 मई, 1946 – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन हुआ।
6 मई, 1949 – बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

यह भी जानें : 5 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

6 मई, 1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ।
6 मई, 1964 – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म हुआ।

6 मई, 1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
6 मई, 1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये भीषण भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।
6 मई, 1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन हुआ।
6 मई, 1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
6 मई, 2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
6 मई, 2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
6 मई, 2006 – टाइटैनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन हुआ।
6 मई, 2006 – दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
6 मई, 2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
6 मई, 2010 – मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
6 मई, 2010 – उमारू मुसा यार अदुआ की मृत्यु के बाद गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
6 मई, 2010 – भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार) "गोविंद मुनीस का निधन हुआ।