24 मई का इतिहास | Today in History 24 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म हुआ और थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


24 मई, 1543 – प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ।
24 मई, 1544 – चुम्बकीय शक्ति पर प्रथम रिसर्च करने वाले विलियम गिलबर्ट का भी जन्म हुआ।
24 मई, 1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
24 मई, 1660 – ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय ने नीदरलैंड का दौरा किया।
24 मई, 1686 – मर्करी थर्मामीटर के जनक डैनियल गैब्रियल फैरेनहाइट का जन्म हुआ।
24 मई, 1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
24 मई, 1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
24 मई, 1819 – ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म में हुआ।
24 मई, 1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
24 मई, 1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
24 मई, 1879 – अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन निधन हुआ।
24 मई, 1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
24 मई, 1896 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
24 मई, 1899 – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ।
24 मई, 1905 – ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ।
24 मई, 1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।



24 मई, 1930 – एमी जॉनसन नामक महिला ने अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
24 मई, 1931 – सबसे पहली वातानु​कूलित ट्रेन यात्रियों के लिए अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
24 मई, 1941 – अमेरिकी संगीतकार और नोबेल पुरस्कार विजेता बॉब डिलन का जन्म मिनेसोटा में हुआ था। बॉब डिलन का असली नाम रोबर्ट ऐलन ज़िमरमैन है।
24 मई, 1952 – भारत के पूर्व भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई का जन्म हुआ।
24 मई, 1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
24 मई, 1956 – बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
24 मई, 1957 – कोलंबिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
24 मई, 1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
24 मई, 1973 – भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ।
24 मई, 1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।

यह भी जानें : 23 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

24 मई, 1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
24 मई, 1990 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ।


24 मई, 1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
24 मई, 1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज को लेकर हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान, अचानक हुयी भगदड़ के कारण 250 से भी अधिक हाजियों की मौत हो गयी थी।
24 मई, 1999 – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन हुआ।
24 मई, 2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
24 मई, 2000 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
24 मई, 2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बने।
24 मई, 2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
24 मई, 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
24 मई, 2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
24 मई, 2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
24 मई, 2010 – भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ।
24 मई, 2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
24 मई, 2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।