17 मई का इतिहास | Today in History 17 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश के मशहूर गजल व पार्श्व गायक पंकज उधास का जन्म हुआ और क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

17 मई, 1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
17 मई, 1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
17 मई, 1749 – प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ।
17 मई, 1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
17 मई, 1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
17 मई, 1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
17 मई, 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
17 मई, 1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
17 मई, 1897 – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का जन्म हुआ।
17 मई, 1918 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म हुआ।
17 मई, 1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
17 मई, 1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।



17 मई, 1953 – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म हुआ।
17 मई, 1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
17 मई, 1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
17 मई, 1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
17 मई, 1976 – उज्बेकिस्तान में आये भयंकर भूकंप से हजारों लोग मारे गए।

यह भी जानें : 16 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 मई, 1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया। जिसे दो चोर ने चुरा लिया था, और उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
17 मई, 1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
17 मई, 1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।
17 मई, 1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
17 मई, 2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
17 मई, 2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ।
17 मई, 2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ।
17 मई, 2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
17 मई, 2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
17 मई, 2010 – देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
17 मई, 2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
17 मई, 2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।
17 मई, 2014 – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन हुआ।