12 मई का इतिहास | Today in History 12 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विजयलक्ष्मी पंडित यूएसएस में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं और जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

12 मई, 1459 – राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
12 मई, 1666 – 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
12 मई, 1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
12 मई, 1777 – आइसक्रीम का पहला विज्ञापन जारी हुआ।
12 मई, 1797 – फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
12 मई, 1820 – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्म हुआ।
12 मई, 1835 – चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
12 मई, 1847 – विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
12 मई, 1875 – हिन्दू दर्शन पर अध्ययन करनेवाले प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का जन्म हुआ।
12 मई, 1890 – ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच की शुरूआत हुई। यॉर्कशायर ने ग्लूस्टरशायर काे आठ विकेट से हराया। जॉर्ज उलयेट ने पहला शतक लगाया।
12 मई, 1895 – एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक जे. कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।
12 मई, 1902 – पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
12 मई, 1908 – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
12 मई, 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
12 मई, 1921 – पहला नेशनल हॉस्पिटल डे मनाया गया।

12 मई, 1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
12 मई, 1926 – हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
12 मई, 1941 – बर्लिन में दुनिया का पहला वार्किंग प्रोग्रामेबल पूरी तरह से आॅटोमैटिक कम्प्यूटर जेड 3 पेश किया।
12 मई, 1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
12 मई, 1945 – भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 11 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 मई, 1949 – विजयलक्ष्मी पंडित यूएसएस में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।
12 मई, 1952 – जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया।
12 मई, 1954 – राजनीतिज्ञ एवं तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ।
12 मई, 1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
12 मई, 1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ।
12 मई, 1993 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ।
12 मई, 1997 – रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 मई, 1999 – रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त हुए।
12 मई, 2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
12 मई, 2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत हुई।
12 मई, 2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत हुई, 100 से अधिक घायल हुए।
12 मई, 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
12 मई, 2008 – जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया।