UGC ने जारी की 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

12वीं के परिणाम आने के बाद देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुछ विश्वविद्यालयों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। इसी एडमिशन की भागदौड़ में छात्र फर्जी यूनिवर्सिटी के चंगुल में न फंस जाएं, इसके लिए यूजीसी ने देश में चल रहे 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 24 अप्रैल, 2018 को देश भर में फैले 24 स्वघोषित एवं फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए विद्यार्थियों की सूची जारी करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सावधान रहने को कहा है। इनमें से आठ फर्जी विश्वविद्यालय राजधानी दिल्ली में संचालित किए जा रहे हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए देश के विभिन्न भागों में बिना मान्यता वाले 24 विश्वविद्यालय चलाए जा रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया जा चुका है और उन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।

यहां देखें पूरी लिस्ट (English List)

उत्तर प्रदेश 
1. महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय प्रयाग, इलाहाबाद।
2. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद।
3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रोकांपलेक्स होम्योपैथी, कानपुर
4. नेताजी सुभाषचंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
5. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसीकला, मथुरा
6. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
7. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यृूशनल एरिया, खोड़ा माकनपुर, नोयडा
8. गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन, मथुरा



दिल्ली के फर्जी विश्वविद्यालय
1. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, जगतपुरी दिल्ली
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज दिल्ली
3. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी दिल्ली
4. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
5. एडीआर सेंट्रीकन्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, राजेन्द्रनगर दिल्ली
6. इंडियन इंस्टीट्यूटी ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, दिल्ली

बिहार
1. मैथली विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार

कर्नाटक 
1. बड़ागानवीसरकार वल्र्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी गोकांक, बेलगाम

केरल
1. सेंट जॉन विश्वविद्यालय, कृष्णटम

मध्य प्रदेश
1. केसरवानी विद्यापीठ जबलपुर

महाराष्ट्र
1. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर

तमिलनाडु
1. डीबीडी संस्कृत विश्वविद्यालय, पुत्तुर त्रिची, तमिलनाडु

पश्चिम बंगाल 
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, ठाकुरपुर कोलकाता

उड़ीसा
1. नवभारत शिक्षा परिषद, अन्नपूर्णा भवन, शक्तिनगर, राउरकेला