27 अप्रैल का इतिहास | Today in History 27 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ और लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

27 अप्रैल, 1526 — मुगल शासक बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
27 अप्रैल, 1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
27 अप्रैल, 1748 — मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।
27 अप्रैल, 1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
27 अप्रैल, 1820 — प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म हुआ।
27 अप्रैल, 1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
27 अप्रैल, 1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
27 अप्रैल, 1912 — महान अभिनेत्री और नित्यांगना जोहरा सहगल का जन्म हुआ।
27 अप्रैल, 1920 — प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म हुआ।
27 अप्रैल, 1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।
27 अप्रैल, 1930 — केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन हुआ।
27 अप्रैल, 1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
27 अप्रैल, 1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
27 अप्रैल, 1942 — अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
27 अप्रैल, 1947 — उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ।
27 अप्रैल, 1949 — भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ।

27 अप्रैल, 1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
27 अप्रैल, 1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।
27 अप्रैल, 1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।
27 अप्रैल, 1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
27 अप्रैल, 1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।
27 अप्रैल, 1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
27 अप्रैल, 1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
27 अप्रैल, 1972 — अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
27 अप्रैल, 1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।

यह भी जानें : 27 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

27 अप्रैल, 1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।
27 अप्रैल, 1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।

27 अप्रैल, 1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
27 अप्रैल, 1993 — अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस-32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।
27 अप्रैल, 1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
27 अप्रैल, 1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
27 अप्रैल, 1999 — यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा की गयी।
27 अप्रैल, 2005 — टूलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
27 अप्रैल, 2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
27 अप्रैल, 2009 — हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन हुआ।
27 अप्रैल, 2010 — उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन हुआ।
27 अप्रैल, 2010 — यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
27 अप्रैल, 2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
27 अप्रैल, 2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
27 अप्रैल, 2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
27 अप्रैल, 2017 — लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।