19 अप्रैल का इतिहास | Today in History 19 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने और भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



19 अप्रैल, 1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
19 अप्रैल, 1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपना अधिकांश समय ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बिताया।
19 अप्रैल, 1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
19 अप्रैल, 1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
19 अप्रैल, 1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
19 अप्रैल, 1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
19 अप्रैल, 1859 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तांत्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दी गई।
19 अप्रैल, 1864 – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का जन्म हुआ।
19 अप्रैल, 1968 – बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का जन्म हुआ।
19 अप्रैल, 1882 – प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
19 अप्रैल, 1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
19 अप्रैल, 1910 – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारी अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
19 अप्रैल, 1922 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन लड़ाकू विमान चालक एरिच हार्टमैन का जन्म हुआ।
19 अप्रैल, 1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1933 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
19 अप्रैल, 1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।



19 अप्रैल, 1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
19 अप्रैल, 1955 – प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ। उन्होंने प्रसिद्ध नाटक अनारकली लिखा जिसे उर्दू साहित्य के उत्कृष्ट ड्रामों में गिना जाता है।
19 अप्रैल, 1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।

यह भी जानें : 19 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

19 अप्रैल, 1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
19 अप्रैल, 1977 – भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म हुआ।
19 अप्रैल, 1982 – नासा ने सैली राइड को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का नाम दिया।
19 अप्रैल, 1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
19 अप्रैल, 1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना बनायीं।
19 अप्रैल, 2001 – बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया था।
19 अप्रैल, 2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
19 अप्रैल, 2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
19 अप्रैल, 2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
19 अप्रैल, 2007 – द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन हुआ।
19 अप्रैल, 2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।
19 अप्रैल, 2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।