13 अप्रैल का इतिहास | Today in History 13 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए और लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

13 अप्रैल, 1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
13 अप्रैल, 1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
13 अप्रैल, 1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
13 अप्रैल, 1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
13 अप्रैल, 1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
13 अप्रैल, 1813 – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
13 अप्रैल, 1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
13 अप्रैल, 1881 – भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1898 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1919 – अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
13 अप्रैल, 1919 – पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
13 अप्रैल, 1919 – बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
13 अप्रैल, 1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।



13 अप्रैल, 1925 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
13 अप्रैल, 1940 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ।
13 अप्रैल, 1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
13 अप्रैल, 1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
13 अप्रैल, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
13 अप्रैल, 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
13 अप्रैल, 1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
13 अप्रैल, 1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।
13 अप्रैल, 1963 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ।
13 अप्रैल, 1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।

13 अप्रैल, 1973 – फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।

यह भी जानें : 12 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 अप्रैल, 1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
13 अप्रैल, 1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
13 अप्रैल, 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
13 अप्रैल, 1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

13 अप्रैल, 1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
13 अप्रैल, 1984 – कश्‍मीर में सियाचिन ग्‍लेशियर पर कब्‍जे के लिए सशस्‍त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया था।
13 अप्रैल, 1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।
13 अप्रैल, 1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
13 अप्रैल, 1998 – पोखरण में दो सफल परीक्षण कर भारत ने परमाणु ताकत हासिल की।
13 अप्रैल, 2000 – लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
13 अप्रैल, 2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
13 अप्रैल, 2003 – एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
13 अप्रैल, 2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
13 अप्रैल, 2007 – गूगल ने विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।
13 अप्रैल, 2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हुई।