9 मार्च का इतिहास | Today in History 9 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रख्यात भारतीय तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म मुंबई में हुआ और ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 मार्च, 1454 – इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।
9 मार्च, 1564 – इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का निधन हुआ।
9 मार्च, 1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन हुआ।
9 मार्च, 1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
9 मार्च, 1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियु​क्त किया।
9 मार्च, 1915 – जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
9 मार्च, 1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
9 मार्च, 1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
9 मार्च, 1931 – भारतीय राजनेता कर्ण सिंह का जन्म हुआ।
9 मार्च, 1934 – रूसी सोवियत पायलट और कॉस्‍मोनॉट यूरी गैगरिन का जन्‍म हुआ।
9 मार्च, 1951 – प्रख्यात भारतीय तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म मुंबई में हुआ।
9 मार्च, 1956 – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लेखक शशि थरूर का जन्म लंदन में हुआ।
9 मार्च, 1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।


9 मार्च, 1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
9 मार्च, 1961 – 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
9 मार्च, 1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।

यह भी जानें : 8 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 मार्च, 1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
9 मार्च, 1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
9 मार्च, 1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
9 मार्च, 1985 – क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म हुआ।
9 मार्च, 1992 – इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई।
9 मार्च, 1994 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन हुआ।
9 मार्च, 1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
9 मार्च, 2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
9 मार्च, 2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
9 मार्च, 2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
9 मार्च, 2012 – फिल्म अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन हुआ।