8 मार्च का इतिहास | Today in History 8 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म हुआ और आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 मार्च, 1534 – गुजरात के बहादुर शाह ने चित्तौढ़गढ़ को लूटा।
8 मार्च, 1535 – मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन हुआ।
8 मार्च, 1702 – इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महरानी ऐनी ने सत्ता संभाली।
8 मार्च, 1864 – प्रसिद्ध मराठी लेखक हरी नारायण आप्टे का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1875 – उर्दू के मरसिया कहने वाले प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा सलामत अली दबीर का निधन हुआ।
8 मार्च, 1889 – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1889 – भारतीय राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1907 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।
8 मार्च, 1908 – काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क में कई हजार महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया।
8 मार्च, 1909 – उस वक्त की अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
8 मार्च, 1910 – कोपनहेगेन (डेनमार्क) में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा।
8 मार्च, 1911 – यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
8 मार्च, 1917 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में ‘फरवरी क्रांति’ दंगे और हमले के साथ शुरू हुई।
8 मार्च, 1921 – प्रसिद्ध फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1921 – स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या हुई।


8 मार्च, 1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु किया।
8 मार्च, 1942 – द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।
8 मार्च, 1948 – एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
8 मार्च, 1953 – राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 7 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 मार्च, 1955 – भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक जिम्मी जॉर्ज का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1957 – प्रसिद्ध भारतीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन हुआ।
8 मार्च, 1968 – फ़िलिपीन में तत्कालीन राष्ट्रपति और तानशाह मारकोस के विरुद्ध मोरो लिबरेशन फ्रंट ने सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया।
8 मार्च, 1972 – अमेरिका के लास वेगास हवाई अड्डे पर एक हवाईजहाज में बम धमाका हुआ।
8 मार्च, 1975 – भारतीय अभिनेता फ़रदीन ख़ान का जन्म हुआ।
8 मार्च, 1985 – बैरुत में हुए एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत हुई और 175 से ज्यादा लोग घायल हुए।
8 मार्च, 1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का जन्म हुआ।
8 मार्च, 2001 – इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
8 मार्च, 2004 – इराक के गवर्निंग काउंसिल द्वारा एक नए संविधान पर हस्ताक्षर किए गए।
8 मार्च, 2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
8 मार्च, 2009 – भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
8 मार्च, 2013 – उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सभी शांति समझौतों को समाप्त कर दिया।
8 मार्च, 2015 – आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का निधन हुआ।