31 मार्च का इतिहास | Today in History 31 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ और देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



31 मार्च, 1504 – सिक्खों के दूसरे गुरु "गुरु अंगद देव" का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1596 – फ़्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने डेकार्ट का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
31 मार्च, 1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
31 मार्च, 1809 – रुस के ड्रामा लेखक निकोलाय वासीलियोविच गोगोल का यूक्रेन में जन्म हुआ। वे कामेडी और उत्साहवर्धक कहानियां लिखने में दक्ष थे।
31 मार्च, 1860 – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक रमा शंकर व्यास का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1865 – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
31 मार्च, 1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
31 मार्च, 1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
31 मार्च, 1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
31 मार्च, 1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्‍थापना हुई।
31 मार्च, 1930 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ।
31 मार्च, 1931 – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ।
31 मार्च, 1934 – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1938 – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म हुआ।



31 मार्च, 1945 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
31 मार्च, 1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
31 मार्च, 1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।

यह भी जानें : 30 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 मार्च, 1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना-10 लांच किया।
31 मार्च, 1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ।
31 मार्च, 1979 – अरब संघ के सदस्य देशों ने इस संघ में मिस्र की सदस्यता को स्थगित कर दिया और अधिकांश देशों ने मिस्र से संबंध तोड़ लिए।
31 मार्च, 1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
31 मार्च, 1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
31 मार्च, 1987 – भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म हुआ।
31 मार्च, 1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
31 मार्च, 1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
31 मार्च, 1990 – देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
31 मार्च, 1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
31 मार्च, 2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोक दी।
31 मार्च, 2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
31 मार्च, 2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।