24 मार्च का इतिहास | Today in History 24 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी और बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



24 मार्च, 1603 – इंग्लैण्ड की महारानी महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन हुआ।
24 मार्च, 1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
24 मार्च, 1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।
24 मार्च, 1855 – ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
24 मार्च, 1863 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता और अधिवक्ता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का जन्म हुआ।
24 मार्च, 1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा जिसमें 300 लोगों की मौत हुई।
24 मार्च, 1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
24 मार्च, 1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
24 मार्च, 1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
24 मार्च, 1953 – ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
24 मार्च, 1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
24 मार्च, 1976 – अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर पेयटन मैनिंग का जन्म हुआ।
24 मार्च, 1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।



24 मार्च, 1979 – बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्म हुआ।
24 मार्च, 1984 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 23 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

24 मार्च, 1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
24 मार्च, 1892 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म हुआ।
24 मार्च, 1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
24 मार्च, 1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
24 मार्च, 1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित हुए।
24 मार्च, 2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
24 मार्च, 2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
24 मार्च, 2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
24 मार्च, 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
24 मार्च, 2008 – भूटान लोकतांत्रिक देश बना।
24 मार्च, 2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।