20 मार्च का इतिहास | Today in History 20 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ और अपनी बेबाक टिप्‍पणी के लिए पहचान रखने वाले पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन हुआ था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



20 मार्च, 1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
20 मार्च, 1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
20 मार्च, 1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म हुआ।
20 मार्च, 1727 – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ।
20 मार्च, 1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उसने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
20 मार्च, 1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
20 मार्च, 1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
20 मार्च, 1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
20 मार्च, 1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
20 मार्च, 1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
20 मार्च, 1943 – भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का निधन हुआ।
20 मार्च, 1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
20 मार्च, 1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
20 मार्च, 1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
20 मार्च, 1966 – नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ था।



20 मार्च, 1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
20 मार्च, 1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
20 मार्च, 1973 – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल का जन्म हुआ।
20 मार्च, 1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।

यह भी जानें : 19 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

20 मार्च, 1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
20 मार्च, 1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
20 मार्च, 1987 – भारतीय अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म हुआ।
20 मार्च, 1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
20 मार्च, 1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी। 1800 में जर्मनी ने दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
20 मार्च, 1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
20 मार्च, 1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
20 मार्च, 1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन हुआ।
20 मार्च, 2003 – बगदाद पर मित्र देशों की फौजों के मिसाइल हमले आज के दिन ही शुरू हुए थे। अमेरिका के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इन हमलों का उद्देश्य था सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना।
20 मार्च, 2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने यह दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान छिपा है।
20 मार्च, 2010 – गौरैया नाम के चिड़िया को बचाने के लिए पहली बार ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।
20 मार्च, 2011 – भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री बोब क्रिस्टो का निधन हुआ।
20 मार्च, 2014 – अपनी बेबाक टिप्‍पणी के लिए पहचान रखने वाले पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन हुआ था।