इतिहास के पन्‍नों में आज 3 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अंत​रिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं और सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

3 फरवरी, 1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299-1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
3 फरवरी, 1509 – दीव की लड़ाई आज ही के दिन लड़ी गई थी। इसे 'चौल की दूसरी जंग' भी कहा जाता है।
3 फरवरी, 1760 – उदगीर के युद्ध में सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने निजाम को बुरी तरह हराया।
3 फरवरी, 1809 – जर्मनी के संगीतकार फलिक्स मेन्डलसन बारटोल्डी का हैमबर्ग नगर में जन्म हुआ।
3 फरवरी, 1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
3 फरवरी, 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज़ नहर पर, जो ब्रिटेन के नियंत्रण में थी, जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने आक्रमण किया।
3 फरवरी, 1916 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
3 फरवरी, 1925 – बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हुई।
3 फरवरी, 1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। आज यह कंपनी 'लुफ्थांसा' के नाम से जानी जाती है।
3 फरवरी, 1936 – आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज आॅलराउंडर बॉब सिंपसन का जन्म हुआ। उन्होंने 62 टेस्ट 10 शतकों के साथ 4869 रन बनाए और 71 विकेट लिये।
3 फरवरी, 1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।

यह भी जानें : 2 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 फरवरी, 1943 – जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ।
3 फरवरी, 1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
3 फरवरी, 1954 – प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में करीब 800 लोगों की मौत हुई।
3 फरवरी, 1958 – बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।
3 फरवरी, 1963 – भारतीय रिजर्व बैंके के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ।
3 फरवरी, 1966 – रुस का चालक रहित अंतिरक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूर्ण नियंत्रण में रहते हुए उतरा।
3 फरवरी, 1969 – तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता एवं पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सीएन अन्ना दुरै का निधन हुआ।
3 फरवरी, 1970 – ओडिशा के तल्चर में देश की पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
3 फरवरी, 1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
3 फरवरी, 1972 – खतरनाक बर्फानी तूफान ईरान में शुरू हुआ, इसमें 4 हजार मारे गए।
3 फरवरी, 1978 – महाकवि शंकर कुरुप का निधन हुआ।
3 फरवरी, 1988 – भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी 'आईएनएस चक्र' को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
3 फरवरी, 1995 – अंत​रिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।
3 फरवरी, 2000 – सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का निधन हुआ।
3 फरवरी, 2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
3 फरवरी, 2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
3 फरवरी, 2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
3 फरवरी, 2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत हुई।
3 फरवरी, 2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।