इतिहास के पन्‍नों में आज 23 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म हुआ और अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 फरवरी, 1468 – छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का निधन हुआ।
23 फरवरी, 1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।
23 फरवरी, 1799 – मिस्र पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ़्रांसीसी सेना ने शाम पर आक्रमण आरंभ किया।
23 फरवरी, 1871 – इंगलैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ़्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
23 फरवरी, 1886 – अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
23 फरवरी, 1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
23 फरवरी, 1945 – कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।
23 फरवरी, 1945 – जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया।
23 फरवरी, 1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
23 फरवरी, 1952 – कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।



23 फरवरी, 1954 – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म हुआ।
23 फरवरी, 1958 – अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का दो आदमियों ने अपहरण कर लिया।
23 फरवरी, 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
23 फरवरी, 1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।

यह भी जानें : 22 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 फरवरी, 1969 – अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ।
23 फरवरी, 1969 – हिन्दी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री भाग्यश्री का जन्म हुआ।
23 फरवरी, 1970 – गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
23 फरवरी, 1981 – स्पेन में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी, जब दक्षिणपंथी सेना ने प्रशासन का तख़्तापलट कर दिया था।
23 फरवरी, 1982 – भारतीय राजनेता कर्ण सिंह का जन्म हुआ।
23 फरवरी, 1990 – साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का निधन हुआ।
23 फरवरी, 2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
23 फरवरी, 2004 – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का निधन हुआ।
23 फरवरी, 2006 – ईराक में हुए जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गयी।
23 फरवरी, 2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
23 फरवरी, 2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
23 फरवरी, 2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।