इतिहास के पन्‍नों में आज 21 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ और लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 फरवरी, 1613 – रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
21 फरवरी, 1795 – डचों ने श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
21 फरवरी, 1829 – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।
21 फरवरी, 1842 – अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
21 फरवरी, 1848 – कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।
21 फरवरी, 1862 – उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ।
21 फरवरी, 1878 – अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
21 फरवरी, 1878 – पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म हुआ।
21 फरवरी, 1894 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ।
21 फरवरी, 1896 – महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ।
21 फरवरी, 1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ़्रांस के बीच अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ। यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
21 फरवरी, 1919 – बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या हुई।
21 फरवरी, 1925 – न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।



21 फरवरी, 1943 – ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
21 फरवरी, 1948 – स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।
21 फरवरी, 1952 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।
21 फरवरी, 1958 – मिस्र और सीरिया की जनता ने एक जनमत संग्रह में इन दोनों देशों को मिलाकर संयुक्त अरब गणराज्य बनाने के पक्ष में वोट डाले।
21 फरवरी, 1959 – नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 20 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 फरवरी, 1963 – सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
21 फरवरी, 1965 – अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता मैल्कम एक्स को इस देश के एक संदिग्ध गुट ने मार दिया।
21 फरवरी, 1972 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए।
21 फरवरी, 1973 – सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
21 फरवरी, 1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
21 फरवरी, 1981 – नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
21 फरवरी, 1986 – दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
21 फरवरी, 1991 – भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन हुआ।
21 फरवरी, 1991 – अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
21 फरवरी, 1998 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ।
21 फरवरी, 1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
21 फरवरी, 2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
21 फरवरी, 2005 – स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
21 फरवरी, 2013 – भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत हुई और 119 घायल हुए।