इतिहास के पन्‍नों में आज 2 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म हुआ और स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 फरवरी, 1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच में युद्ध हुआ।
2 फरवरी, 1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।
2 फरवरी, 1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
2 फरवरी, 1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
2 फरवरी, 1792 – फ़्रांस की क्रान्ति का मुक़ाबला करने के लिए ऑस्ट्रिया के तानाशाह लियोपोल्ड और प्रॉस के नरेश फ़्रेडरिक गयूम के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2 फरवरी, 1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।
2 फरवरी, 1844 – विभिन्न गैसों के मिश्रण के नियम का पता लगाने वाले ब्रिटेन के वैज्ञानिक जॉन डेल्टन का निधन हुआ।
2 फरवरी, 1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
2 फरवरी, 1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह भी जानें : 1 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 फरवरी, 1889 – स्वतन्त्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।
2 फरवरी, 1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
2 फरवरी, 1905 – उपन्यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्म हुआ।
2 फरवरी, 1907 – डीमित्री ऐवेनोविच मेन्डलिफ़ नामक रुसी वैज्ञानिक का 73 वर्ष की आयु में सेन्ट पीटर्ज़बर्ग में निधन हुआ। उन्होंने पृथ्वी पर मौजूद रसायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका बनाई।
2 फरवरी, 1915 – देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म हुआ।
2 फरवरी, 1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
2 फरवरी, 1952 – मद्रास में भारत को पहली टेस्ट क्रिकेट में जीत प्राप्त हुई।
2 फरवरी, 1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन हुआ।
2 फरवरी, 1960 – हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ।
2 फरवरी, 1970 – ब्रिटेन के दार्शनिक ब्रट्रेन्ड रसेल का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने सन 1950 में सहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त किया।
2 फरवरी, 1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबन्ध हटाया गया।
2 फरवरी, 1999 – ह्यूगो चावेज फ्रियास ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का पदभार संभाला।
2 फरवरी, 1999 – आस्ट्रेलिया कप्तान मार्क टेलर का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।
2 फरवरी, 2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया।
2 फरवरी, 2007 – आईपीसीसी ने ग्लोबल वार्मिग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2 फरवरी, 2008 – पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।