इतिहास के पन्‍नों में आज 15 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर. चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


15 फरवरी, 1564 – इतावली फिजिसिस्ट गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ था।
15 फरवरी, 1677 – फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने गठबंधन किया।
15 फरवरी, 1763 – आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच शांति संधि हुई।
15 फरवरी, 1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
15 फरवरी, 1782 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
15 फरवरी, 1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
15 फरवरी, 1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
15 फरवरी, 1808 – रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
15 फरवरी, 1869 – आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ।
15 फरवरी, 1903 – पहली बार आज के दिन मॉरिस मिख्टॉम ने अपनी दुकान में खुद से बनाए गए दो सॉफ्ट टॉय पेश किये। जिन्हें टेडी बियर का नाम दिया।
15 फरवरी, 1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी की स्थापना हुईं।
15 फरवरी, 1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।



15 फरवरी, 1936 – रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
15 फरवरी, 1942 – सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
15 फरवरी, 1948 – प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ।

यह भी जानें : 14 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 फरवरी, 1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत हुई।
15 फरवरी, 1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
15 फरवरी, 1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
15 फरवरी, 1967 – भारत में चौथा आम चुनाव संपन्न हुआ।
15 फरवरी, 1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
15 फरवरी, 1989 – तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने अफगानिस्तान से वापसी की थी।
15 फरवरी, 1996 – प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
15 फरवरी, 2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर. चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
15 फरवरी, 2002 – अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
15 फरवरी, 2005 – लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
15 फरवरी, 2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
15 फरवरी, 2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत हुई।