इतिहास के पन्‍नों में आज 13 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेताओं में से एक सरोजनी नायडू का जन्म हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी आल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 फरवरी, 1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मृत्यु दंड दिया गया।
13 फरवरी, 1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक हुआ।
13 फरवरी, 1633 – गैलिलियो नास्तिकता के आरोप की सुनवाई के लिए रोम पहुंचा।
13 फरवरी, 1668 – लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
13 फरवरी, 1689 – ब्रिटेन के राजा विलियम त्रितीय और रानी मेरी द्वितीय की ताजपोशी के समारोह में बिल आफ़ राइट्स नामक घोषणापत्र पढ़ा गया। इसके साथ ही ब्रिटेन की शासन व्यवस्था सशर्त राजशाही में परिवर्तित हो गयी।
13 फरवरी, 1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
13 फरवरी, 1713 – मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या हुई।
13 फरवरी, 1788 – गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किये गये।
13 फरवरी, 1795 – अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
13 फरवरी, 1856 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।



13 फरवरी, 1879 – भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेताओं में से एक सरोजनी नायडू का जन्म हुआ।
13 फरवरी, 1883 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड वैगनर का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

यह भी जानें : 12 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 फरवरी, 1920 – स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
13 फरवरी, 1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
13 फरवरी, 1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
13 फरवरी, 1945 – हिंदी फिल्म अभिनेता विनोद मेंहरा का जन्म हुआ।
13 फरवरी, 1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
13 फरवरी, 1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
13 फरवरी, 1968 – अटल बिहारी वाजपेयी आल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
13 फरवरी, 1974 – असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
13 फरवरी, 1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डाक का शुभारंभ किया।
13 फरवरी, 1990 – अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
13 फरवरी, 1991 – अमेरिका ने इराक पर बम बरसाये जिसमें 334 लोग मारे गये।
13 फरवरी, 2001 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
13 फरवरी, 2010 – महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नजदीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट हुआ।
13 फरवरी, 2014 – चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।