इतिहास के पन्‍नों में आज 12 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक प्राण का जन्म हुआ और भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 फरवरी, 1502 – वास्को-डी-गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए जहाज में लिस्बन से रवाना हुआ।
12 फरवरी, 1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
12 फरवरी, 1742 – महान मराठा राजनयिक नाना फडनविस का जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
12 फरवरी, 1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।
12 फरवरी, 1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
12 फरवरी, 1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1809 – मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

12 फरवरी, 1824 – आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 11 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 फरवरी, 1871 – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में समाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का इंग्लैंड के न्यूकैसल में जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना हुई।
12 फरवरी, 1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
12 फरवरी, 1912 – चीन में सोन-येत-सेन के नेतृत्व में सैनिकों और जनता के विद्रोह के बाद इस देश में मंचू वंश का राज समाप्त हुआ और उसका स्थान लोकतांत्रिक व्यवस्था ने ले लिया।
12 फरवरी, 1920 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक प्राण का जन्म हुआ।
12 फरवरी, 1922 – गांधी जी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये मनाया।
12 फरवरी, 1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
12 फरवरी, 1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
12 फरवरी, 1938 – जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
12 फरवरी, 1948 – मिस्र के विख्यात संघर्षकर्ता और इख़वानुल मुसलमीन संगठन के संस्थापक हसन-अल-बन्ना को ब्रिटेन और तत्कालीन मिस्री नरेश मलिक फ़ारुक़ ने षडयंत्र रच कर शहीद करवा दिया।
12 फरवरी, 1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
12 फरवरी, 1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
12 फरवरी, 1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
12 फरवरी, 1994 – नेशनल गैलरी आॅफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग 'द स्क्रीम' चोरी हुई।
12 फरवरी, 1998 – हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था।
12 फरवरी, 1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल ​क्लिंटन को बरी किया।
12 फरवरी, 2002 – ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
12 फरवरी, 2002 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
12 फरवरी, 2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
12 फरवरी, 2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
12 फरवरी, 2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।