इतिहास के पन्‍नों में आज 1 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध अभिनेता अवतार किशन हंगल (A.K. Hangal) का जन्म हुआ और अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1 फरवरी, 1785 – सर जॉन मैकफर्सन ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली थी।
1 फरवरी, 1793 – फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1 फरवरी, 1797 – लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।
1 फरवरी, 1814 – फिलीपींस में मेयॉन ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
1 फरवरी, 1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1 फरवरी, 1835 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।
1 फरवरी, 1835 – मॉरीशस में गुलामी प्रथा को समाप्त किया गया।
1 फरवरी, 1865 – दासप्रथा को खत्म करने के लिए अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी संविधान के 13वें संशोधन पर हस्ताक्षर किया।
1 फरवरी, 1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
1 फरवरी, 1884 – ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी डिक्शनरी ( Oxford English Dictionary ) के पहले संस्करण को प्रकाशित किया गया था।
1 फरवरी, 1884 – डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।
1 फरवरी, 1908 – पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या हुई।

यह भी जानें : 31 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1 फरवरी, 1914 – अभिनेता अवतार किशन हंगल (A.K. Hangal) का जन्म हुआ।
1 फरवरी, 1924 – ब्रिटेन ने सोवियत संघ (USSR) को मान्यता दी।
1 फरवरी, 1930 – द टाइम्स ने पहली बार क्रास वर्ड पहली को प्रकाशित किया।
1 फरवरी, 1946 – नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
1 फरवरी, 1946 – हंगरी की संसद ने 900 वर्षों से चली आ रही राजशाही को समाप्त कर गणतंत्र घोषित किया।
1 फरवरी, 1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1 फरवरी, 1964 – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1 फरवरी, 1972 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन हुआ।
1 फरवरी, 1977 – भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन हुआ।
1 फरवरी, 1979 – ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।
1 फरवरी, 1981 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का जन्म हुआ। यह 100 टेस्ट मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।
1 फरवरी, 1991 – अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत हुई।
1 फरवरी, 1992 – अमरीका और रूस ने एक दूसरे को अपना शत्रु न समझने का संकल्प किया।
1 फरवरी, 2000 – न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की। वैज्ञानिकों के अनुसार इन रोगाणुओं की उत्पत्ति 1930 ईसवी के आस-पास हुई।
1 फरवरी, 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
1 फरवरी, 2003 – अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
1 फरवरी, 2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत हुई और 244 घायल हुए।
1 फरवरी, 2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
1 फरवरी, 2017 – भारत में आम बजट पेश किया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि देश का आम बजट सुबह 11 बजे और फरवरी माह के पहले दिन घोषित किया गया। भारत के बजट इतिहास में 93 साल बाद रेल बजट को आम बजट में फिर से सम्मिलित कर लिया गया।