भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची (1950-2023) | List of Chief Election Commissioner of India in Hindi

Chief Election Commissioners of India
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (List of Chief Election Commissioners of India) - संविधान के अनुच्छेद 324 के अन्तर्गत चुनाव आयोग एक अखिल भारतीय संस्था है, क्योंकि यह केन्द्र व राज्य सरकारों दोनों के लिए समान है। निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों से मिलकर बनता है, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्यारा की जाती है। शुरू में निर्वाचन आयोग एक सदस्दीय था, लेकिन जब मतदान करने के लिए आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई तब निर्वाचन आयोग के कार्यभार को कम करने के लिए राष्ट्रपति ने 16 अक्टूबर, 1989 को दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों को नियुक्त कर दिया, जिससे आयोग 3 सदस्यीय बन गया। वर्ष 1990 में एक बार फिर दो निर्वाचन आयुक्तों के पदों को समाप्त कर दिया गया। लेकिन अक्टूबर 1993 में पुन: दो निर्वाचन आयुक्तों को नियुक्त कर दिया गया। तभी से चुनाव आयोग 3 सदस्यीय संस्था के रूप में काम कर रहा है।

सनद रहे, कि राज्यों में होने वाले पंचायतों व निगम चुनावों के लिए भारत के संविधान में अलग राज्य निर्वाचन आयोगों की व्यवस्था की गई है।

प्रश्न: भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?
(A) सुशील चंद्रा
(B) राजीव कुमार
(C) अशोक लवासा
(D) सुनील अरोड़ा

उत्तर: राजीव कुमार

Also Check: List of Chief Election Commissioners of India (1950-2022)

भारत के अबतक के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों की सूची–


नाम
पद अवधि
सुकुमार सेन (Sukumar Sen) 21 मार्च, 1950 19 दिसंबर, 1958
के.वी.के. सुंदरम (K. V. K. Sundaram) 20 दिसंबर, 1958 30 सितंबर, 1967
एस.पी. सेन वर्मा (S. P. Sen Verma) 1 अक्तूबर, 1967 30 सितंबर, 1972
डॉ. नगेंद्र सिंह (Nagendra Singh) 1 अक्तूबर, 1972 06 फरवरी, 1973
टी. स्वामीनाथन (T. Swaminathan) 7 फरवरी, 1973 17 जून, 1977
एस.एल. शकधर (S. L. Shakdhar) 18 जून, 1977 17 जून, 1982
आर.के. त्रिवेदी (R. K. Trivedi) 18 जून, 1982 31 दिसंबर, 1985
आर.वी.एस. पेरिशास्त्री (R. V. S. Peri Sastri) 1 जनवरी, 1986 25 नवंबर, 1990
श्रीमती वी.एस. रमादेवी (V. S. Ramadevi) 26 नवंबर, 1990 11 दिसंबर, 1990
टी.एन. शेषन (T. N. Seshan) 12 दिसंबर, 1990 11 दिसंबर, 1996
एम.एस. गिल (M. S. Gill) 12 दिसंबर, 1996 13 जून, 2001
जे.एम. लिंगदोह (J. M. Lyngdoh) 14 जून, 2001 7 फरवरी, 2004
टी.एस. कृष्णामूर्ति (T. S. Krishnamurthy) 8 फरवरी, 2004 15 मई, 2005
बी.बी. टंडन (B. B. Tandon) 16 मई, 2005 29 जून, 2006
एन. गोपालस्वामी (N. Gopalaswami) 30 जून, 2006 20 अप्रैल, 2009
नवीन बी. चावला (Navin Chawla) 21 अप्रैल, 2009 29 जुलाई, 2010
एस.वाई. कुरैशी (S. Y. Quraishi) 30 जुलाई, 2010 10 जून, 2012
वी.एस. संपत (V. S. Sampath) 11 जून, 2012 15 जनवरी, 2015
एच.एस. ब्रह्मा (H. S. Brahma) 16 जनवरी, 2015 18 अप्रैल, 2015
नसीम जैदी (Nasim Zaidi) 19 अप्रैल, 2015 6 जुलाई, 2017
अचल कुमार ज्योति (Achal Kumar Jyoti) 6 जुलाई, 2017 22 जनवरी, 2018
ओम प्रकाश रावत (Om Prakash Rawat) 23 जनवरी, 2018 1 दिसंबर, 2018
सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) 2 दिसंबर, 2018 13 अप्रैल, 2021
सुशील चंद्रा (Sunil Chandra) 14 अप्रैल, 2021 14 मई, 2022
राजीव कुमार (Rajiv Kumar) 15 मई, 2022 फरवरी 2025 तक



राजीव कुमार देश के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर (chief election commissioner) 12 मई 2022 को नियुक्ति किये गये। उन्होंने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का स्थान लिया, जो 14 मई को रिटायर हो गये। राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। संविधान के अनुसार, निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल 6 साल या फिर 65 साल की उम्र तक होता है।

कौन हैं राजीव कुमार
राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कुमार ने 1 सितंबर 2020 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले कुमार पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) के चेयरमैन थे। वे अप्रैल 2020 में PESB के चेयरमैन बने थे। 19 फरवरी, 1960 को जन्मे कुमार के पास बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स सहित कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं। उनके पास केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में सोशल सेक्टर, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में सरकार के लिए काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है।