इतिहास के पन्‍नों में आज 7 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म हुआ और कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

7 जनवरी, 1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
7 जनवरी, 1789 – अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मतदान किया।
7 जनवरी, 1797 – इटली ने अपने मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।
7 जनवरी, 1859 – सिपाही विद्रोह मामले में मुग़ल शासक बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू हुई।
7 जनवरी, 1890 – विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन का आविष्कार का पेटेंट मिला।
7 जनवरी, 1927 – पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई।
7 जनवरी, 1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पुहंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरु किया।
7 जनवरी, 1943 – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन हुआ।



यह भी जानें : 6 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

7 जनवरी, 1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम के निर्माण की घोषणा की।
7 जनवरी, 1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान किया।
7 जनवरी, 1966 – हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन हुआ।
7 जनवरी, 1967 – हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म हुआ।
7 जनवरी, 1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में छह चालक दल समेत 108 यात्रियों की मौत हुई।
7 जनवरी, 1979 – वियतनाम की सेना द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण के बाद इस देश के तानाशाह पोलपोट भाग निकले। हंग सामरीन के नेतृत्व में नयी सरकार सत्ता में आयी।
7 जनवरी, 1980 – आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।
7 जनवरी, 1984 – ब्रुनेई, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन 'आशियान' का छठा सदस्य बना।
7 जनवरी, 1986 – अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
7 जनवरी, 1986 – मिस्र के सीना मरुस्थल की जेल में इस देश के सीमा सुरक्षा बल के जवान सुलैमान ख़ातिर की हत्या कर दी गयी।
7 जनवरी, 1987 – कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
7 जनवरी, 1989 – जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान हुआ, आकिहितो नये सम्राट घोषित हुए।
7 जनवरी, 1990 – पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।
7 जनवरी, 1894 – विलियम केनेडी डिकसन को चलचित्र (मोशन पिक्चर) का पेटेंट मिला।
7 जनवरी, 1999 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू हुई।
7 जनवरी, 2000 – जकार्ता (इंडोनेशिया) में हज़ारों मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
7 जनवरी, 2003 – जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
7 जनवरी, 2009 – आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
7 जनवरी, 2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
7 जनवरी, 2015 – यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल हुए।
7 जनवरी, 2017 – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का निधन हुआ।