इतिहास के पन्‍नों में आज 3 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महाराष्ट्र के सतारा में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ और आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 जनवरी, 1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।
3 जनवरी, 1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।
3 जनवरी, 1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।
3 जनवरी, 1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।
3 जनवरी, 1831 – महाराष्ट्र के सतारा में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म हुआ।
3 जनवरी, 1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
3 जनवरी, 1836 – एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।
3 जनवरी, 1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।
3 जनवरी, 1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ।
3 जनवरी, 1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।
3 जनवरी, 1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
3 जनवरी, 1901 – शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

यह भी जानें : 2 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 जनवरी, 1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।
3 जनवरी, 1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
3 जनवरी, 1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।
3 जनवरी, 1929 – महात्मा गांधी और लॉर्ड इरविन की मुलाकात हुई।
3 जनवरी, 1929 – आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।
3 जनवरी, 1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
3 जनवरी, 1956 – फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान हुआ।
3 जनवरी, 1957 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
3 जनवरी, 1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
3 जनवरी, 1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
3 जनवरी, 1980 – अफगान नेता ने अफगानिस्तान पर हुए सोवियत हमले का बचाव किया।
3 जनवरी, 1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
3 जनवरी, 1993 – अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।
3 जनवरी, 1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।
3 जनवरी, 2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
3 जनवरी, 2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
3 जनवरी, 2005 – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
3 जनवरी, 2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
3 जनवरी, 2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।
3 जनवरी, 2015 – नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत हुई।