इतिहास के पन्‍नों में आज 25 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया और अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


25 जनवरी, 1456 – प्रकाशन उद्योग अस्तित्व में आया और तौरैत तथा इंजील नामक दो आसमानी ग्रंथों को एक पुस्तक के रुप में छापा गया।
25 जनवरी, 1554 – ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुयी।
25 जनवरी, 1565 – तालीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
25 जनवरी, 1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई।
25 जनवरी, 1824 – प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
25 जनवरी, 1831 – पौलेंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
25 जनवरी, 1832 – फ़्रांस के चित्रकार एडवर्ड माने का जन्म हुआ।
25 जनवरी, 1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।
25 जनवरी, 1871 – कॉकेशिया के संघर्षकर्ता धर्मगुरु शैख़ शामील का मदीना नगर में निधन हुआ।
25 जनवरी, 1871 – जर्मनी के चिकित्सक और शोधकर्ता हान्ज़न ने कोढ़ रोग पैदा करने वाले जीवाणु का पता लगाया।
25 जनवरी, 1880 – प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने ब्रह्म समाज में ईसाई एवं वैष्णवी भक्ति को अंगीकार करके नवविधान या भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत की।

यह भी जानें : 24 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

25 जनवरी, 1881 – थॉमस अल्वा एडीसन और एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी।
25 जनवरी, 1904 – पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
25 जनवरी, 1924 – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
25 जनवरी, 1939 – चिली के चिलान में भूकंप से 10 हजार लोग मारे गये।
25 जनवरी, 1950 – चुनाव आयोग का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन हुआ।
25 जनवरी, 1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
25 जनवरी, 1955 – अमेरिका और पनामा ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
25 जनवरी, 1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
25 जनवरी, 1971 – जनरल ईदी अमीन ने युगांडा को 1962 में स्वतंत्रता दिलाने वाले राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
25 जनवरी, 1971 – हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।
25 जनवरी, 1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बंगलादेश के राष्ट्रपति बने।
25 जनवरी, 1980 – तीन साल के अंतराल के बाद भारत रत्न,पद्म विभूषण आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।
25 जनवरी, 1980 – प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया।
25 जनवरी, 1980 – बानी सद्र ईरान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये।
25 जनवरी, 1983 – आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
25 जनवरी, 1988 – रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
25 जनवरी, 1990 – इंग्लैंड में तूफान से बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हुई।
25 जनवरी, 1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
25 जनवरी, 1999 – कोलंबिया में पिछले 16 वर्षों में आया एक भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई जबकि एक हज़ार लोग घायल हुए।
25 जनवरी, 1999 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
25 जनवरी, 2002 – अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।
25 जनवरी, 2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
25 जनवरी, 2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
25 जनवरी, 2005 – महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।
25 जनवरी, 2008 – पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
25 जनवरी, 2010 – इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
25 जनवरी, 2015 – मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।