इतिहास के पन्‍नों में आज 22 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने पर महाअभियोग का सामना करना पड़ा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

22 जनवरी, 1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
22 जनवरी, 1531 – ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।
22 जनवरी, 1666 – मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
22 जनवरी, 1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
22 जनवरी, 1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
22 जनवरी, 1771 – स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
22 जनवरी, 1775 – फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया।
22 जनवरी, 1788 – जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।
22 जनवरी, 1831 – प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।

यह भी जानें : 21 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 जनवरी, 1837 – दक्षिण सीरिया में आए भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
22 जनवरी, 1901 – ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
22 जनवरी, 1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोली चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मारे गए।
22 जनवरी, 1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
22 जनवरी, 1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
22 जनवरी, 1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
22 जनवरी, 1970 – बोइंग 747 को न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
22 जनवरी, 1972 – इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
22 जनवरी, 1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
22 जनवरी, 1973 – जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
22 जनवरी, 1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 61 यात्रियों की मौत हुई।
22 जनवरी, 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने पर महाअभियोग का सामना करना पड़ा।
22 जनवरी, 2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
22 जनवरी, 2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
22 जनवरी, 2009 – फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
22 जनवरी, 2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
22 जनवरी, 2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई।