इतिहास के पन्‍नों में आज 2 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जनरल एस एच एफ जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति मिली और आॅस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया। इनके नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट दर्ज हैं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 जनवरी, 1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (अब कोलकाता) को वापस छीना।
2 जनवरी, 1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
2 जनवरी, 1879 – आस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पोफोर्थ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गये टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
2 जनवरी, 1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
2 जनवरी, 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान हुआ।
2 जनवरी, 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
2 जनवरी, 1843 – डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।
2 जनवरी, 1906 – विलिस कैरियर ने दुनिया के पहले एयर कंडीशनर के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त किया।
2 जनवरी, 1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल में स्थित टालस्टाय फार्म को छोड़ा।
2 जनवरी, 1920 – आईज़ेक आसीमोफ़ नामक रुसी लेखक व रसायन शास्त्री का जन्म हुआ।


यह भी जानें : 1 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 जनवरी, 1925 – कॉंगो के स्वतंत्रता अभियान के प्रमुख नेता पेट्रिस लोमोम्बा का जन्म हुआ।
2 जनवरी, 1933 – अमेरिकी सैनिकों ने निकारागुआ छोड़ा।
2 जनवरी, 1954 – भारत रत्‍न पुरस्कार देना प्रारम्भ किया गया।
2 जनवरी, 1971 – ग्लासगो के इब्रॉक्स पार्क में दो मज़बूत प्रतिद्वंदी टीमें सेल्टिक और रेंजर्स के बीच हुए फुटबॉल मुक़ाबले के बाद घटी घटना में 66 लोग मारे गए।
2 जनवरी, 1973 – जनरल एस एच एफ जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति मिली।
2 जनवरी, 1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल हुए।
2 जनवरी, 1980 – ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों ने पचास साल में पहली हार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की थी।
2 जनवरी, 1989 – लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने इतनी बेहरमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई।
2 जनवरी, 1991 – केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर मान्यता दी गई।
2 जनवरी, 1992 – आॅस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया। इनके नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट दर्ज हैं।
2 जनवरी, 1993 – श्रीलंका के गृह युद्ध में श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
2 जनवरी, 1993 – बॉसनिया के तीन अलग-अलग गुटों ने वहाँ नौ महीने से जारी लड़ाई को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के मक़सद से बैठक की।
2 जनवरी, 1998 – नाइजर के प्रधान मंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या के षड़यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
2 जनवरी, 2014 – महाराष्ट्र में पुणे जिले के मालशेज घाट में एक बस के पहाड़ी से गिरने से उसमें सवार 30 लोगों की मौत हो गई।
2 जनवरी, 2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।