इतिहास के पन्‍नों में आज 17 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कैप्‍टन जेम्‍स कूक अंटार्टिक सर्कल पार करने वाले पहले व्‍यक्ति बनें और जानेमाने कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्‍म ग्वालियर में हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 जनवरी, 1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
17 जनवरी, 1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
17 जनवरी, 1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स का इलाका प्राप्त हुआ।
17 जनवरी, 1601 – मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
17 जनवरी, 1757 – जर्मनी ने प्रूशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
17 जनवरी, 1773 – कैप्‍टन जेम्‍स कूक अंटार्टिक सर्कल पार करने वाले पहले व्‍यक्ति बनें।
17 जनवरी, 1806 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।
17 जनवरी, 1841 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।
17 जनवरी, 1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

यह भी जानें : 16 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 जनवरी, 1860 – रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।
17 जनवरी, 1863 – अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
17 जनवरी, 1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
17 जनवरी, 1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
17 जनवरी, 1915 – रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।
17 जनवरी, 1917 – अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।
17 जनवरी, 1928 – पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
17 जनवरी, 1941 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।
17 जनवरी, 1945 – जानेमाने कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्‍म ग्वालियर में हुआ।
17 जनवरी, 1945 – सोवियत संघ की सेना जर्मनी के वर्साय पहुंची।
17 जनवरी, 1946 – दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
17 जनवरी, 1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
17 जनवरी, 1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
17 जनवरी, 1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
17 जनवरी, 1980 – नासा ने फ्लाट्सट्कोम-3 लांच किया।
17 जनवरी, 1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।
17 जनवरी, 1989 – कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
17 जनवरी, 1991 – अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।
17 जनवरी, 1991 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।
17 जनवरी, 1995 – जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।
17 जनवरी, 2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।