इतिहास के पन्‍नों में आज 15 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे के.एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है और भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

15 जनवरी, 1759 – लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
15 जनवरी, 1784 – एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।
15 जनवरी, 1795 – ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।
15 जनवरी, 1839 – एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।
15 जनवरी, 1854 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
15 जनवरी, 1889 – कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।
15 जनवरी, 1926 – स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता के.डी. जाधव का जन्म हुआ।
15 जनवरी, 1936 – हेनरी फोर्ड ने गैर लाभकारी संस्था फोर्ड फाउंडेशन की स्थापना की।

यह भी जानें : 14 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 जनवरी, 1934 – भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं।
15 जनवरी, 1943 – दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।
15 जनवरी, 1949 – के.एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
15 जनवरी, 1962 – यूरोप की सर्वाधिक प्राचीन पांडुलिपि ( 340 ईसा पूर्व ) देरवेनी पैपीरस उत्तरी ग्रीस में पाई गई।
15 जनवरी, 1965 – सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।
15 जनवरी, 1965 – भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
15 जनवरी, 1965 – भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।
15 जनवरी, 1965 – भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 16 विकेट निकाले।
15 जनवरी, 1969 – सोवियत संघ ने सोयुज 5 को प्रक्षेपित किया था।, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया गया था।
15 जनवरी, 1970 – मुअम्मर गद्दाफी लीबिया के प्रधानमंत्री बने।
15 जनवरी, 1975 – पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
15 जनवरी, 1986 – थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
15 जनवरी, 1990 – बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।
15 जनवरी, 1992 – बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
15 जनवरी, 2001 – जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने इंटरनेट पर मुफ्त विकी कंटेंट इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया ऑनलाइन शुरू हुआ।
15 जनवरी, 2013 – सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई और 150 लोग घायल हुए।
15 जनवरी, 2016 – पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई और 56 लोग घायल हुए।