इतिहास के पन्‍नों में आज 10 जनवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे और फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म मुंबई में हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

10 जनवरी, 1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
10 जनवरी, 1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
10 जनवरी, 1692 – कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ।
10 जनवरी, 1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
10 जनवरी, 1836 – प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
10 जनवरी, 1863 – लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
10 जनवरी, 1912 – ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।
10 जनवरी, 1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को हराया।



यह भी जानें : 9 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 जनवरी, 1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।
10 जनवरी, 1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
10 जनवरी, 1940 – जाने-माने गायक, गीतकार एवं अभिनेता के.जे. येसुदास का जन्म हुआ।
10 जनवरी, 1946 – लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
10 जनवरी, 1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
10 जनवरी, 1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
10 जनवरी, 1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
10 जनवरी, 1972 – पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।
10 जनवरी, 1974 – फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म मुंबई में हुआ।
10 जनवरी, 1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक़ की राजधानी बगदाद गए थे।
10 जनवरी, 1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
10 जनवरी, 2005 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के ला कोनचिता में भूस्खलन के कारण दस लोगों की मौत।
10 जनवरी, 2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
10 जनवरी, 2013 – पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।