उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न


GK Questions asked in UPPBPB-UP Police Constable Exams – उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी में कॉन्स्टेबल के 41 हजार 520 पदों पर भर्ती के लिए अगर आपने आवेदन किया है और उसकी तैयारी में जुटे है तो यह पोस्ट आपके लिए कॉफी लाभकारी होगी। जैसा कि आप जानते होगें कि सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में गलत जवाब के लिए माइनस मार्किंग होगी। 300 अंकों की इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्ध एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे।


इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां पिछली उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे गए सामान्य ज्ञान व सामान्य हिन्दी के प्रश्नों को आपके लिए दे रहे है। चूंकि पूछे गए प्रश्न कई बार रिपीट होते रहे है, इसलिए इनका अध्ययन करना आपके लिए जरूरी हो जाता है।

1. उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं? – राम नाईक
2. 'चरकुला नृत्य किस प्रदेश से सम्बन्धित है? – उत्तर प्रदेश
3. प्रच्छन्न (छि​पी) बेरोजगारी का परिणाम क्या होता है? – अनुत्पादक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि
4. चम्बल नदी किन राज्यों से होकर बहती है? – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान
5. वह इतालवी यात्री जिसने विजयनगर साम्राज्य का अत्यन्त प्रशंसात्मक विस्तृत वर्णन किया है कौन था? – निकोलो कोन्टी
6. स्वतन्त्रता के बाद रियासतों को एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसके द्वारा निभाई गई? – सरदार वल्लभभाई पटेल
7. भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है? – उत्तर प्रदेश
8. हर्षवर्धन की राजधानी कहां थी? – कन्नौज
9. बुद्ध ने अपना उपदेश कहां दिया था? – सारनाथ
10. कम्प्यूटर की स्मृति का मापन किसके द्वारा किया जाता है? – बिट्स
11. अन्तरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह कौनसा था? – आर्यभट्ट
12. जीवाश्म किस प्रकार के शैल (rocks) में पाई जाती है? – परतदार शैल
13. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे ज्यादा होती है? – नाइट्रोजन
14. कौन-सी हवा वर्ष में दो बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है? – मानसून हवा
15. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का क्या कारण है? – चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण

16. गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा क्या है? – मरुस्थल
17. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे? – पार्श्वनाथ
18. उत्तर प्रदेश की कुल आबादी भारत की आबादी का कितना प्रतिशत है? – 16.4%
19. एशियाई खेतों में 400 मी की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है? – कमलजीत संधू
20. 'नीलकठ' में कौन-सा समास होता है? – बहुव्रीहि समास
21. खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविन्द सिंह ने कब की थी? – 1699 ई. में
22. बांग्लादेश के क्रिकेट मैदान पर किस खिलाड़ी की मृत्यु हुई थी? – रमन लाम्बा
23. भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
24. भारत में सम्पत्ति का अधिकार अब रह गया है? – कानूनी अधिकार
25. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहां है? – रामनगर (नैनीताल)
26. सुन्दरबन कहां है? – गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में
27. ध्वनि मापक इकाई को क्या कहते हैं? – डेसिबेल
28. 'हरितगृह प्रभाव' किस गैस के अधिक मात्रा में होने से बढ़ता है? – कार्बन-डाइऑक्साइड
29. ताजमहल बदरंग क्यों हो रहा है? – अम्लीय वर्षा के कारण
30. अण्टार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी कौन थे? – डॉ. एस. जे. कासिम
31. निम्न में से कौन संघनन नहीं है : ओस, कोहरा, धुआँ, धुन्ध, पाला, मेघ, वर्षा? – धुआं
32. उत्तर प्रदेश में 'लॉयन सफारी' कहां बनी है? – इटावा
33. 'उपकार को याद रखने वाला' व्यक्ति क्या कहलाता है? – कृतज्ञ
34. राज्य सरकार को बर्खास्त किसके द्वारा किया जा सकता है? – राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा
35. कलपक्कम में क्या स्थित है? – परमाणु ऊर्जा केन्द्र
36. 'अपने मुंह मियां-मिट्ठू' बनना का अर्थ क्या है? – अपनी प्रशंसा स्वयं करना
37. राज्य सभा की सदस्यावधि होती है? – 6 वर्ष
38. देश में मुद्रा की आपूर्ति को नियंत्रित करता है? – भारतीय रिजर्व बैंक
39. मगध साम्राज्य का अन्तिम शासक कौन था? – उदयन
40. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया? – अशोक
41. सुविख्यात सूर्य मन्दिर किस स्थान पर निर्मित है? – कोणार्क
42. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं? – रामनाथ कोविंद
43. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं? – दीपक मिश्रा
44. नीना दावुलुरी क्यों चर्चा में रही? – मिस अमेरिका का ताज मिलने के कारण
45. ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन हैं? – मैल्कम टर्नबुल
46. तेलंगाना राज्य किस राज्य के विघटन से बना है? – आन्ध्र प्रदेश
47. ​ट्रक चालकों या मोटरकार चालकों के बगल में कौन-सा दर्पण लगाया जाता है? – उत्तल
48. 'वन्य प्राणि सप्ताह' प्रतिवर्ष कब-से-कब तक मनाया जाता है? – 1-7 अक्टूबर
49. हाल ही में इस स्वतन्त्रता दिवस के ठीक पहले कौन-सी भारतीय पनडुब्बी नष्ट हो गई? – आईएनएस-​सिन्धुरक्षक
50. 'येन' किसकी मुद्रा है? – जापान
51. रॉबर्ट कैनिगेल की पुस्तक 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी' किसकी जीवनी है? – श्रीनिवास रामानुजम
52. सार्वजनिक क्षेत्र की दो इकाइयों के नाम बताएं जिनहें भारत सरकार द्वारा फरवरी, 2013 में महारत्न का दर्जा दिया गया? – BHEL और GAIL
53. भारत सरकार द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के जरिए आरम्भ की गई 'विशिष्ट पहचान संख्या (आधार) योजना' किसके ​लिए है? – भारत का प्रत्येक नागरिक
54. किस शहर में वर्ष 2020 के ओलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगें? – टोक्यो
55. 'मधुशाला' किसकी कृति है? – हरविंशराय ​बच्चन
56. भारत के किस राज्य में वर्ष 2013 में बादल फटने से हजारों लोगों की मौत हो गई? – उत्तराखण्ड
57. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पुलिस अकादमी उत्तर प्रदेश में कहां है? – मुरादाबाद
58. भारतीय वायु सेना के वर्तमान एयर चीफ मार्शल कौन हैं? – एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ
59. सबसे पुराना वेद कौन-सा है? – ऋग्वेद
60. भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' की रचना किसने की? – रबीन्द्रनाथ टैगोर
61. एगमार्क (Agmark) क्या है? – खाद्य वस्तुओं के लिए गुणवत्ता आश्वासन मुहर
62. कौन-सा वीरता पुरस्कार है? – परमवीर चक्र
63. पुरुष में किस जीन का संघटन होता है? – XY
64. पुस्तक 'देवदास' के लेखक कौन हैं? – शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
65. वर्ष 2013 में अर्जुन पुरस्कार किसने प्राप्त किया है? – विराट कोहली
66. AIDS का विस्तृत रूप क्या है? – एक्वायर्ड इम्यूनोक डेफिशिएंसी सिंड्रोम
67. भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर कौन हैं? – उर्जित पटेल
68. 'गोदान' किसके द्वारा लिखा गया है? – मुंशी प्रेमचन्द
69. वर्ष 2013 में किसे 'खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया? – रंजन सोढ़ी
70. एंजेला मकेंल कौन हैं? – जर्मनी का चांसलर
71. अक्टूबर, 2013 में भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष कौन बना? – अरुंधति भट्टाचार्य
72. वर्ष 2013 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? – एलिस मुनरो
73. शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार किन कार्यों हेतु प्रदान किया जाता है? – विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान हेतु
74. अग्नि-V क्या है? – सतह-से-सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल
75. गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहां प्राप्त किया? – हर्षवर्धन
76. फेलिन क्या है? – अक्टूबर, 2013 में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान
77. रु. किसका चिन्ह है? – भारतीय रुपया का
78. 'ताज एक्सप्रेस वे' किन शहरों को जोड़ता है? – आगरा-ग्रेटर नोएडा
79. लॉन टेनिस में किस जोड़ी ने 2013 यूएस डबल्स चैम्पियनशिप जीता? – लिएण्डर पेस एवं रैडेक स्टेपानेक
80. वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा​ कितनी होती है? – 21%
81. आर्यभट्ट कौन था एक प्रसिद्ध? – खगोलवेत्ता
82. सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था? – अशोक
83. भारत का कौन-सा प्रदेश रबर का सबसे अधिक उत्पादन करता है? – केरल
84. कौन-सी भाषा उत्तर प्रदेश की दूसरी राज्य भाषा है? – उर्दू
85. ब्रिटेन की मुद्रा का नाम क्या है? – पौंड
86. कौन-सा राज्य उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती राज्य है? – राजस्थान
87. भारत के संविधान के अन्तर्गत आर्थिक योजना विषय है? – समवर्ती सूची में
88. भारत में कितने वर्ष के अन्तराल के बाद जनगणना की जाती है? – दस वर्ष
89. 'आजकल के घरों में एक सुसज्जित कक्ष अवश्य होता है' का अनेकार्थ शब्द क्या होगा? – बैठक
90. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है? – 25 वर्ष
91. बहुचर्चित पुस्तक 'सैटेनिक वर्सेज' का लेखक कौन है? – सलमान रुश्दी
92. पानीपत का तृतीय युद्ध किनके बीच लड़ा गया? – अहमदशाह अब्दाली और मराठों के मध्य
93. रेफ्रीजरेटर में कौन-सी द्रव गैस का प्रयोग किया जाता है? – अमोनिया
94. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर बनी है? – कृष्णा
95. 'पाहुल प्रणाली' को किस सिख गुरु ने आरम्भ किया था? – गोविन्द सिंह
96. विटामिन 'बी' की कमी से कौनसी बीमारी होती है? – बेरी-बेरी
97. कौन-सा रक्त वर्ग हर वक्त वर्ग वाले मनुष्य को दिया जा सकता है? – O
98. यदि पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ नहीं होता, तो सूर्य की किरणें केवल लम्बवत् पड़तीं? – भूमध्य रेखा पर
99. भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण कहां किया गया था? – पोखरण
100. श्वेताम्बर और दिगम्बर किस धर्म के हैं? – जैनमत
101. 'भारतीय नेपोलियन' किसे माना जाता है? – समुद्रगुप्त
102. पचास रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? – गवर्नर (रिजर्व बैंक)
103. 'माइक्रोसॉफ्ट किंग' किसे कहा जाता है? – बिल गेट्स
104. कौन-सी गैस वायुमण्डल के ओजोन स्तर को अपघटित करती है? – क्लोरोफ्लोरो कार्बन
105. गैस एजेंसियों द्वारा सिलिंडरों में भरकर दी जाने वाली कुकिंग गैस क्या है? – द्रव
106. भारतीय संविधान में संशोधन की प्र​क्रिया किस राष्ट्र के संविधान पर आधारित है? – दक्षिण अफ्रीका
107. 'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' का लेखक कौन हैं? – जवाहरलाल नेहरू
108. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
109. 'जय जवान', 'जय किसान' का नारा किसने दिया है? – लाल बहादुर शास्त्री
110. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? – मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी
111. लाल रक्त कण (RBC) शरीर के किस अंग में बनाता है? – अस्थि मज्जा
112. पंजाब किंग्स XI टीम IPL-3 का नया कप्तान किसको नियुक्त किया गया? – कुमार संगकारा
113. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है? – खेल प्रशिक्षण
114. दिन-रात किसके कारण होते हैं? – पृथ्वी के घूर्णन के कारण
115. साइना नेहवाल का नाम किस खेल से जुड़ा है? – बैडमिंटन
116. जब कोई राज्य राष्ट्रपति के शासन के अन्तर्गत होता है, तब उस राज्य का बजट कौन पारित करता है? – संसद
117. विश्व व्यापार संगठन (WTO) कब स्थापित हुआ? – 1995 ई. में
118. कथकली कौन-से राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? – केरल
119. हमारे शरीर में पित्त रस (Bile) कहां से पैदा होता है? – यकृत
120. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन में किस परिस्थिति में कमी की जा सकती है? – वित्तीय आपातकाल में
121. 'अवशिष्ट शक्ति' (जिनका उल्लेख संघी, राज्य या समवर्ती सूचियों में नहीं किया गया है) किसमें निहित होते हैं? – संसद में
122. किसके निर्यात से भारत की निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान होता है? – रत्नों एवं आभूषणों के
123. इबादतखाने का निर्माण किस मुगल शासक ने करवाया था? – अकबर
124. अंग्रेजों ने अपनी प्रथम फैक्ट्री कहां पर स्थापित की थी? – मछलीपट्टनम में
125. भारत में पहली बार रेलवे लाइन का निर्माण कहां हुआ था? – बम्बई और थाणे के मध्य
126. एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय (हेडक्वार्टर) कहां है? – मनीला
127. सवाना घास का मैदान कहां है? – अफ्रीका में
128. विश्व की सबसे लम्बी पर्वती श्रृंखला कौन-सी है? – एण्डीज
129. दक्षिण भारत को वियज करने वाला पहला मध्यकालीन शासक कौन था? – अलाउद्दीन खिलजी
130. जैन धर्मावलंबी महावीर को अंतिम क्या मानते हैं? – तीर्थंकर