भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षों की सूची अबतक


भारत का सबसे प्राचीन राजनीतिक दल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 ई. में दोपहर 12 बजे बम्बई में ‘गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज’ के भवन में की गई थी। इसके संस्थापक ‘ए.ओ. ह्यूम’ थे और प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी बनाये गए थे। ‘भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस’ में कुल 72 सदस्य थे, जिनमें महत्त्वपूर्ण थे- दादाभाई नौरोजी, फ़िरोजशाह मेहता, दीनशा एदलजी वाचा, काशीनाथा तैलंग, वी. राघवाचार्य, एन.जी. चन्द्रावरकर, एस.सुब्रमण्यम आदि। इस दल की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी है।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख तथ्य
● एलन आॅक्टोवियन ह्यूम नामक एक अवकाश प्राप्त ब्रिटिश अधिकारी ने भारतीय नेताओं के सहयोग से 28 दिसम्बर, 1885 को बम्बई में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना की।
● बम्बई में आयोजित कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी ने की। इस अधिवेशन में मात्र 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
● प्रारंभ में ब्रिटिश सरकार ने कांग्रेस को अपना सुरक्षा कवच समझकर सहयोग दिया, किंतु बाद में जब कांग्रेस ने वैधानिक सुधारों की मांग रखी तो अंग्रेजों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया।
● 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के साथ ही एक अखिल भारतीय राजनीतिक मंच का जन्म हुआ। इसी के साथ विदेशी शासन से भारत की स्वतंत्रता का संघर्ष एक संगठित रूप से प्रारम्भ हुआ।
● कांग्रेस के जन्म के साथ ही भारतीय इतिहास में एक नया युग आरम्भ हुआ। छोटे-छोटे विद्रोही दलों तथा स्थानीय दलों आदि सभी ने अपने को कांग्रेस में विलीन कर लिया।
● कांग्रेस ने आरम्भ से ही एक पार्टी नहीं वरन् एक आन्दोलन का काम किया। यह आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नाम से जाना गया।
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी थे।
● कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में दिसंबर 1885 में आयोजित किया गया।
● महात्मा गांधी ने 1924 में कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
● कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष श्रीमती एनी बेसेंट थीं।
● कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी नायडू थी।
● कांग्रेस का अध्यक्ष बनने वाले पहले अंग्रेज जॉर्ज यूल थे।
● कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैय्यबजी थे।
● भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे० बी० कृपलानी थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची अब तक इस प्रकार है–

अध्यक्ष का नाम वर्ष
उमेश चन्द्र बनर्जी (Womesh Chunder Bonnerjee)
1885
दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naoroji) 1886
बदरुद्दीन तैयबजी (Badruddin Tyabji) 1887
जॉर्ज यूल (George Yule) 1888
विलियम वेडरबर्न (William Wedderburn) 1889
सर फिरोजशाह मेहता (Sir Pherozeshah Mehta) 1890
पी. आनंद चार्लू (P. Anandacharlu) 1891
उमेश चन्द्र बनर्जी (Womesh Chunder Bonnerjee) 1892
दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naoroji) 1893
अल्फ्रेड वेब (Alfred Webb) 1894
सुरेंद्रनाथ बनर्जी (Surendranath Banerjee) 1895
रहीमतुल्ला सयानी (Rahimtulla M. Sayani) 1896
सी. शंकरन नायर (C. Sankaran Nair) 1897
आनंदमोहन बोस (Anandamohan Bose) 1898
रमेशचन्द्र दत्त (Romesh Chunder Dutt) 1899
एन जी चंदावरकर (N. G. Chandavarkar) 1900
दिनशा वाचा (Dinshaw Edulji Wacha) 1901
सुरेंद्रनाथ बनर्जी (Surendranath Banerjee) 1902
लालमोहन घोष (Lalmohan Ghosh) 1903
हेनरी कपास (Henry Cotton) 1904
गोपाल कृष्ण गोखले (Gopal Krishna Gokhale) 1905
दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naoroji) 1906
डॉ. रासबिहारी घोष (Rashbihari Ghosh) 1907
डॉ. रासबिहारी घोष (Rashbihari Ghosh) 1908
मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malaviya) 1909
विलियम वेडरबर्न (William Wedderburn) 1910
बिशन नारायण डार (Bishan Narayan Dar) 1911
रघुनाथ नरसिंहा मुधोलकर (Raghunath Narasinha Mudholkar) 1912
नवाब सैयद मुहम्मद बहादुर (Nawab Syed Muhammad Bahadur) 1913
भूपेंद्र नाथ बोस (Bhupendra Nath Bose) 1914
भगवान सत्येंद्र प्रसन्ना सिन्हा (Lord Satyendra Prasanna Sinha) 1915
अंबिका चरण मजूमदार (Ambica Charan Mazumdar) 1916
एनी बेसेंट (Annie Besant) 1917
मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malaviya) 1918
सैयद हसन इमाम (Syed Hasan Imam) 1918
मोतीलाल नेहरू (Motilal Nehru) 1919
लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Rai) 1920
सी. विजयराघवाचारिर (C. Vijayaraghavachariar) 1920
हाकिम अजमल खान (Hakim Ajmal Khan) 1921
देशबंधु चित्तरंजन दास (Deshbandhu Chittaranjan Das) 1922
मोहम्मद अली जौहर (Mohammad Ali Jouhar) 1923
अबुल कलाम आजाद (Abul Kalam Azad) 1923
मोहनदास गांधी (Mohandas Gandhi) 1924
सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) 1925
एस श्रीनिवास आयंगर (S. Srinivasa Iyengar) 1926
मुख्तार अहमद अंसारी (Mukhtar Ahmed Ansari) 1927
मोतीलाल नेहरू (Motilal Nehru) 1928
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1929 & 30
वल्लभभाई पटेल (Vallabhbhai Patel) 1931
मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malaviya) 1932
नेली सेनगुप्ता (Nellie Sengupta) 1933
राजेन्द्र प्रसाद (Rajendra Prasad) 1934 & 35
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1936
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1936 & 37
सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) 1938
सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) 1939
अबुल कलाम आजाद (Abul Kalam Azad) 1940 – 46
आचार्य कृपलानी (J. B. Kripalani) 1947
पट्टाभि सीतारैम्यया (Pattabhi Sitaraimayya) 1948 & 49
पुरुषोत्तम दास टंडन (Purushottam Das Tandon) 1950
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1951 & 52
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1953
जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) 1954
यू. एन. धेबर (U. N. Dhebar) 1955
यू. एन. धेबर (U. N. Dhebar) 1956
यू. एन. धेबर (U. N. Dhebar) 1957
यू. एन. धेबर (U. N. Dhebar) 1958
यू. एन. धेबर (U. N. Dhebar) 1959
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
1959
नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) 1960
नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) 1961
नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) 1962 & 63
के. कामराज (K. Kamaraj) 1964
के. कामराज (K. Kamaraj) 1965
के. कामराज (K. Kamaraj) 1966 & 67
एस. निजलिंगप्पा (S. Nijalingappa) 1968
एस. निजलिंगप्पा (S. Nijalingappa) 1969
जगजीवन राम (Jagjivan Ram) 1970 & 71
शंकर दयाल शर्मा (Shankar Dayal Sharma) 1972 – 74
देवकांता बरुआ (Devakanta Barua) 1975 – 77
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) 1978 – 83
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) 1983 – 84
राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) 1985 – 91
पी. वी. नरसिंह राव (P. V. Narasimha Rao) 1992 – 96
सीताराम केसरी (Sitaram Kesri) 1996 – 98
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)
1998 – अभी तक