इतिहास के पन्‍नों में आज 8 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ और संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


8 दिसंबर, 1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।
8 दिसंबर, 1868 – जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिर गयी और उसके बाद इस देश में राजनैतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।
8 दिसंबर, 1875 – महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
8 दिसंबर, 1879 – महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म हुआ।
8 दिसंबर, 1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
8 दिसंबर, 1900 – भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता नर्तक एवं नृत्य निर्देशक पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।
8 दिसंबर, 1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।

यह भी जानें : 07 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 दिसंबर, 1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
8 दिसंबर, 1931 – दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
8 दिसंबर, 1935 – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
8 दिसंबर, 1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
8 दिसंबर, 1956 – आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सोलहवें ओलंपियाड खेल का समापन हुआ।
8 दिसंबर, 1967 – पहली पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
8 दिसंबर, 1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
8 दिसंबर, 1980 – संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।
8 दिसंबर, 1982 – कोलंबिया के लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
8 दिसंबर, 1983 – ब्रितानी उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
8 दिसंबर, 1987 – विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।
8 दिसंबर, 2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।