इतिहास के पन्‍नों में आज 7 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया और हामिद करजई ने अफगानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


7 दिसंबर, 1662 – ब्लेज़ पास्कल नामक फ़्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक का निधन हुआ।
7 दिसंबर, 1782 – मैसूर के शासक हैदर अली का​ निधन हुआ।
7 दिसंबर, 1877 – आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने 'ग्रामोफोन' का प्रदर्शन किया।
7 दिसंबर, 1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज कोलकाता पहुंचा।
7 दिसंबर, 1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया।
7 दिसंबर, 1889 – विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ़्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई। इस गाड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा और ईंधन के रुप में पेट्रोल या फिर एलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं।
7 दिसंबर, 1909 – लीओ बैकेलैंड ने पहली थर्मोसेटिंग प्लास्टिक (बैकेलाइट) का पेटेंट कराया।

यह भी जानें : 06 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

7 दिसंबर, 1941 – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला कर दिया और ब्रिटेन और अमरीका के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी।
7 दिसंबर, 1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
7 दिसंबर, 1949 – भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।
7 दिसंबर, 1955 – गैलीलियो अंतरिक्षयान ब्रह​स्पति ग्रह पहुंचा और उसकी परिक्रमा प्रारंभ की।
7 दिसंबर, 1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
7 दिसंबर, 1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिए अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
7 दिसंबर, 1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत हुई और लाखों लोग बेघर हुए।
7 दिसंबर, 1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
7 दिसंबर, 2001 – तालिबान शासन ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह अफ़ग़ानिस्तान में 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई।
7 दिसंबर, 2004 – हामिद करजई ने अफगानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
7 दिसंबर, 2009 – कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
7 दिसंबर, 2016 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक एवं अधिवक्ता चो रामास्वामी का निधन हुआ।