इतिहास के पन्‍नों में आज 31 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे डोनल्ड कैम्पबेल ने अपनी स्पीडबोट 444.71 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ाई और उस वर्ष का दुनिया में पानी पर सबसे तेज़ गति से चलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


31 दिसंबर, 1492 – इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
31 दिसंबर, 1514 – बेल्जियम के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक वोज़ैलियस का ब्रसेल्ज़ में जन्म हुआ।
31 दिसंबर, 1600 – ब्रिटिश इस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
31 दिसंबर, 1691 – आयरलैंड के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री और भौतिक शास्त्री राबर्ट बोयल का निधन हुआ।
31 दिसंबर, 1756 – रूस ने वरसेल्स गठबंधन में शामिल हुआ।
31 दिसंबर, 1781 – अमेरिका का पहला बैंक 'बैंक आॅफ नार्थ अमेरिका' खुला।
31 दिसंबर, 1783 – उत्तरी अमेरिका के सभी राज्यों ने अफ्रीकी से दासों के आयात पर रोक लगाई।
31 दिसंबर, 1802 – मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।
31 दिसंबर, 1827 – ब्रिटेन के अविष्कारक जान वाकर ने माचिस का आविष्कार हुआ।
31 दिसंबर, 1857 – महारानी विक्टोरिया ने कनाडा की नई राजधानी के लिए ओटावा को चुना।
31 दिसंबर, 1875 – डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेग में पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ आर्थर क्रिस्टीनसिन का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 30 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 दिसंबर, 1902 – दक्षिण अफ्रीका के बोअरों तथा ब्रिटेन की सेना ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
31 दिसंबर, 1911 – मैरी क्यूरी ने अपना दूसरा, रसायन विज्ञान के लिए, नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
31 दिसंबर, 1925 – व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था।
31 दिसंबर, 1926 – नई दिल्ली शहर का नामकरण हुआ था जिसे आज हम देश की राजधानी के नाम से जानते हैं।
31 दिसंबर, 1929 – कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की।
31 दिसंबर, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
31 दिसंबर, 1944 – अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हुई।
31 दिसंबर, 1949 – विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
31 दिसंबर, 1962 – नीदरलैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोडा।
31 दिसंबर, 1964 – डोनल्ड कैम्पबेल ने अपनी स्पीडबोट 444.71 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ाई और उस वर्ष का दुनिया में पानी पर सबसे तेज़ गति से चलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
31 दिसंबर, 1964 – इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
31 दिसंबर, 1965 – भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 9 टेस्ट में 26 और 16 वनडे मैचों में 15 विकेट हासिल किए।
31 दिसंबर, 1975 – हिंदुस्तान के दिग्गज कवि दुष्यंत कुमार का निधन हुआ।
31 दिसंबर, 1983 – ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
31 दिसंबर, 1984 – राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
31 दिसंबर, 1992 – चेकोस्लोवाकिया का चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में शांतिपूर्ण विघटन हुआ।
31 दिसंबर, 1999 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येलत्सीन ने त्यागपत्र दे दिया और विलादमीर पुतीन उनके उतराधिकारी बने।
31 दिसंबर, 1999 – इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
31 दिसंबर, 2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत हुई।
31 दिसंबर, 2005 – सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
31 दिसंबर, 2014 – चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।