इतिहास के पन्‍नों में आज 21 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ और भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

21 दिसंबर, 1784 – जॉन जे. अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
21 दिसंबर, 1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
21 दिसंबर, 1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
21 दिसंबर, 1898 – फ्रांस के वैज्ञानिकों पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
21 दिसंबर, 1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 खान श्रमिकों की मौत हुई।
21 दिसंबर, 1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
21 दिसंबर, 1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
21 दिसंबर, 1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म 'तिल्लीस पंचर्ड रोमांस' रिलीज हुई।

यह भी जानें : 20 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 दिसंबर, 1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
21 दिसंबर, 1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
21 दिसंबर, 1931 – अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
21 दिसंबर, 1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ। उन्होंने 55 टेस्ट मैच में 12 शतकों के साथ 3915 रन बनाए।
21 दिसंबर, 1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट का प्रदर्शन किया गया।
21 दिसंबर, 1949 – पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
21 दिसंबर, 1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
21 दिसंबर, 1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
21 दिसंबर, 1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
21 दिसंबर, 1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।
21 दिसंबर, 1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
21 दिसंबर, 1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
21 दिसंबर, 1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
21 दिसंबर, 1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
21 दिसंबर, 1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
21 दिसंबर, 1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
21 दिसंबर, 1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद 11 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल का गठन किया।
21 दिसंबर, 2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत तथा चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
21 दिसंबर, 2007 – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ।
21 दिसंबर, 2011 – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी.के. अयंगर का निधन हुआ।
21 दिसंबर, 2012 – 'गंगनम स्टाइल' यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।