इतिहास के पन्‍नों में आज 20 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया और महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' की रचना की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

20 दिसंबर, 1757 – लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
20 दिसंबर, 1780 – ब्रिटेन ने निदरलैंड के खिलाफ जंग की घोषणा की।
20 दिसंबर, 1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
20 दिसंबर, 1876 – महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' की रचना की।
20 दिसंबर, 1879 – थॉमस एल्वा एडिसन ने चमकीली रोशनी का प्रदर्शन किया।
20 दिसंबर, 1917 – सोवियत खुफिया पुलिस बल 'चेका' का गठन हुआ।
20 दिसंबर, 1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
20 दिसंबर, 1924 – जर्मन ने एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई हुई।
20 दिसंबर, 1935 – फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम शहीद हुए।
20 दिसंबर, 1938 – व्लादिमीर ज्वोरिकिन को आईकोनोस्कोप टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट मिला।
20 दिसंबर, 1942 – जापान की एयर फोर्स के जहाजों ने कोलकाता पर बम बरसाए।
20 दिसंबर, 1946 – महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।


यह भी जानें : 19 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

20 दिसंबर, 1951 – ओमान और ब्रिटेन के बीच एक समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
20 दिसंबर, 1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ।
20 दिसंबर, 1956 – अमेरिका में रंग भेद के खिलाफ एफ्रो-अमेरिकी महिला रोजा पार्क्स की लड़ाई रंग लाई। जिससे सुप्रीम कोर्ट ने बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगा दी।
20 दिसंबर, 1959 – भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
20 दिसंबर, 1963 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
20 दिसंबर, 1968 – अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
20 दिसंबर, 1971 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति याहदा खान ने त्याग पत्र दिया।
20 दिसंबर, 1973 – स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस ब्लांको मेड्रिड में कार बम विस्फोट में मारे गए।
20 दिसंबर, 1976 – इस्त्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
20 दिसंबर, 1985 – तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रूपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।
20 दिसंबर, 1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
20 दिसंबर, 1989 – अमेरिका ने पनामा में मैन्युअल नोरिएगा की सरकार को अपदस्थ करने के लिए सेना भेजी।
20 दिसंबर, 1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
20 दिसंबर, 1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।
20 दिसंबर, 1999 – पुर्तगाल ने मकाओ क्षेत्र को चीन को सौंपा।
20 दिसंबर, 2007 – पाकिस्तान की संघीय शरियत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।