इतिहास के पन्‍नों में आज 18 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ और उद्योग​पति विजय माल्या का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

18 दिसंबर, 1271 – मंगोल सम्राट कुबलई खान ने अपने साम्राज्य को नाम युआन रखा। इसके साथ ही युआन वंश की शुरुआत हुई।
18 दिसंबर, 1398 – तैमूरलंग ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
18 दिसंबर, 1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
18 दिसंबर, 1787 – न्यूजर्सी अमेरिकी संविधान को अपनाने वाला तीसरा प्रांत बना।
18 दिसंबर, 1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
18 दिसंबर, 1833 – रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
18 दिसंबर, 1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
18 दिसंबर, 1849 – विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
18 दिसंबर, 1865 – अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।

यह भी जानें : 17 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 दिसंबर, 1878 – सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ।
18 दिसंबर, 1878 – अल-थानी परिवार कतर के शासक बने।
18 दिसंबर, 1897 – भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।
18 दिसंबर, 1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
18 दिसंबर, 1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
18 दिसंबर, 1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
18 दिसंबर, 1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घो​षणा की।
18 दिसंबर, 1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
18 दिसंबर, 1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
18 दिसंबर, 1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
18 दिसंबर, 1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
18 दिसंबर, 1955 – उद्योग​पति विजय माल्या का जन्म हुआ।
18 दिसंबर, 1956 – जापान ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
18 दिसंबर, 1960 – राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
18 दिसंबर, 1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की थी।
18 दिसंबर, 1969 – इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त की गई।
18 दिसंबर, 1988 – आॅस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
18 दिसंबर, 1995 – एक अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियार और गोलाबारूद गिराये।
18 दिसंबर, 2005 – कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
18 दिसंबर, 2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव हुए।
18 दिसंबर, 2006 – मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
18 दिसंबर, 2015 – ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।