करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर वर्ष 2017-एक पंक्ति में

करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर -एक पंक्ति में: करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 60 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।


1. भारतीय मूल की महिला नेता का क्या नाम है जो अमेरिका की पहली महिला सिख मेयर बनीं? – प्रीत डिडबल
2. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाये गये विश्व एड्स दिवस-2017 का विषय क्या था? – एवरीबडी काउंट्स
3. ‘अजेय वारियर 2017’ क्या है? – युधाभ्यास
4. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था में हाल ही में भारत का पुनः निर्वाचन हुआ जिसमें भारत 1959 से सदस्य के रूप में शामिल है? – आईएमओ
5. उस चक्रवाती तूफ़ान का क्या नाम ही जिससे हाल ही में केरल और तमिलनाडु में भारी तबाही हुई? – ओखी
6. हाल ही में यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में किस देश का चयन किया गया है? – भारत
7. हाल ही में ‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है? – नताली पोर्टमैन
8. किस नियामक बोर्ड ने हाल ही में कैंसर के इलाज वाली बायोसिमिलर दवा ट्रैस्टिजमाब को मार्केटिंग अप्रूवल दिया? – अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन
9. भारत के किस शहर में देश का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है? – वायनाड (केरल)
10. हाल ही में किस विदेशी शहर में नमामि गंगे रोड शो का आयोजन किया गया? – लंदन

11. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है? – दीया मिर्जा
12. किस राज्य सरकार ने अनुबंध आधार की नियुक्तियों में साक्षात्कार प्रणाली समाप्त करने की घोषणा की? – हरियाणा
13. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के किस निर्णय को मंजूरी प्रदान की? – छह देशों पर यात्रा प्रतिबन्ध
14. राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 03 दिसंबर
15. भारत द्वारा हाल ही में जमीन से हवा में मार करने वाली किस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – आकाश
16. भारतीय नौसेना दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 04 दिसंबर
17. जलवायु परिवर्तन के समाधान के संबंध में भारत द्वारा किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की पहल की गई थी जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में बनाया गया है? – अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
18. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने किस अंतरराष्ट्रीय समूह से अलग होकर नया आर्थिक समूह बनाने की घोषणा की? – खाड़ी सहयोग परिषद
19. किस देश के शोधकर्ताओं ने 'कैंसर मेटास्टेसिस' से संबंधित दवा विकसित करने की हाल ही में घोषणा की? – भारत
20. कौन सा राज्य तीन तलाक सम्बन्धी विधेयक के मसौदे पर सहमति जताने वाला पहला राज्य बन गया है? – उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़े : इकोनॉमिक्स से जुड़े करंट अफेयर्स 2017

21. केरल सरकार ने शराब पीने की उम्र 21 साल से बढ़ाकर कितने साल कर दी है? – 23 साल
22. यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में ताजमहल किस स्थान पर है? – दूसरे
23. डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में किस स्थान को इज़राइल की राजधानी की मान्यता दी? – यरुशलम
24. किस राजनेता द्वारा किया गया ट्वीट वर्ष 2017 का सबसे लोकप्रिय ट्वीट बना? – बराक ओबामा
25. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक शादियों को अधिकारिक मान्यता दिए जाने हेतु पार्लियामेंट में विधेयक पारित किया? – ऑस्ट्रेलिया
26. हाल ही में भारत के किस धार्मिक पर्व को यूनेस्को ने 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' के रूप में मान्यता प्रदान की? – कुंभ मेला
27. सशस्त्र सेना झंडा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 07 दिसंबर
28. हाल ही में किस प्रजाति के कुत्तों को भारतीय सेना की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किये जाने की घोषणा की गयी? – मुधोल प्रजाति
29. हाल ही में वंशानुगत त्वचा संबंधी विकारों के समूह को क्या नाम दिया गया है? – एपिडर्मोलिसिस बुलोसा
30. भारत में डीएनए फिंगरप्रिटिंग के जनक कहे जाने वाले विद्वान का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया? – लालजी सिंह
यह भी पढ़े : स्पोर्ट्स करंट अफेयर्स 2017 GK इन हिंदी 

31. किस देश की महिला सेना को भारतीय सेना द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा? – अफगानिस्तान
32. अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस विश्वभर में किस तारीख को मनाया जाता हैं? – 11 दिसम्बर
33. उस अंतरराष्ट्रीय संगठन का क्या नाम है जिसने यरुशलम को इज़राइल की राजधानी मानने से मना कर दिया है? – यूरोपियन यूनियन
34. हाल ही में भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंखों के किस रोग से भारत को मुक्त घोषित किया गया? – ट्रेकोमा
35. हाल ही में किस राज्य में परजीवी पौधा पाया गया? – नागालैंड
36. रोबर्ट मुगाबे के स्थान पर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – एमर्सन मननगाग्वा
37. हाल ही में किस अभिनेत्री को मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया? – प्रियंका चोपड़ा
38. किस सिख अमेरिकी को पहली बार न्यू जर्सी अटॉर्नी जनरल पद हेतु नामांकित किया गया? – गुरबीर ग्रेवाल
39. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा किस पुरातन ढांचे को मानव निर्मित होने का दावा किया है? – रामसेतु
40. भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया गया है? – आसियान देशों के प्रमुख
41. श्रीलंका ने 09 दिसम्बर 2017 को हंबनटोटा बंदरगाह कितने साल के लिए औपचारिक रूप से चीन को सौंप दिया? – 99 साल
42. विश्व की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिक्शनरी मीरियम-वेबस्टर ने किस शब्द को वर्ष 2017 का सबसे चर्चित शब्द बताया? – फेमिनिज्म
43. भारतीय नौसेना द्वारा देश में बनी किस पहली परमाणु पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया गया? – आईएनएस कलावरी
44. इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार मामले में 6 साल की कैद की सज़ा सुनाई गयी? – जॉर्ज ग्लास
45. हाल ही में कौन सा देश बारूदी सुरंग प्रतिबंध संधि से जुड़ने वाला 163वां देश बना? – श्रीलंका
46. किस देश ने राष्ट्रीय एफएम चैनलों का प्रसारण बंद करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है? – नॉर्वे
47. किस कंपनी और नासा ने हाल ही में सुदूर तारों के आसपास दो नए ग्रहों की पहचान की है? – गूगल
48. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में किस देश को 'पोलियो मुक्त देश' के रूप में प्रमाणित किया है? – गैबॉन
49. ई-वे बिल व्यवस्था के तहत कितने रुपये से अधिक मूल्य का सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने से पहले उसका ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा? – 50,000
50. विजय दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 16 दिसंबर
51. भारत के पहले सामाजिक लेखा परीक्षा कानून की शुरुआत किस शहर में किया गया? – मेघालय
52. हाल ही में किसे हिंदी भाषा के लिए वर्ष 2017 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया? – रमेश कुंतल
53. किस देश द्वारा 103 साल बाद प्रथम विश्वयुद्ध में लापता पनडुब्बी खोज निकाली गयी? – ऑस्ट्रेलिया
54. हाल ही में किस देश में पहली बार महिला कलाकार ने सावर्जनिक प्रस्तुति दी? – सऊदी अरब
55. किस स्थान पर भारत की पहली लोकल वातानुकूलित ट्रेन का संचालन आरंभ किया गया? – मुंबई
56. नासा के किस स्पेस टेलिस्कोप द्वारा हमारे सौरमंडल जितना ही बड़ा एक और सौरमंडल खोजा गया? – केपलर
57. हाल ही में किस नेता को दूसरी बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया? – विजय रूपाणी
58. किस मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखा गया है? – मानव संसाधन मंत्रालय
59. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – मोहम्मद अल जोंडी
60. कौन सा शहर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसे अपनी ब्रांड पहचान और लोगो मिल गया है? – बेंगलुरु